Motorola Razr, Motorola Razr 50 Ultra के रेंडर्स ऑनलाइन आए नजर, जानें स्पेसिफिकेशंस

Motorola Razr 50 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा देगी।

Motorola Razr, Motorola Razr 50 Ultra के रेंडर्स ऑनलाइन आए नजर, जानें स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: X/ Evan Blass (@evleaks)

Motorola Razr 50 Ultra में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

ख़ास बातें
  • Motorola Razr 50 में 6.9 इंच की बड़ी pOLED स्क्रीन होगी।
  • Motorola Razr 50 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
  • Motorola Razr 50 Ultra कथित तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 चिप से लैस होगा।
विज्ञापन
Motorola जल्द ही Motorola Razr और Motorola Razr 50 Ultra को पेश कर सकती है। अब टिप्सटर इवान ब्लास (X: @evleaks) द्वारा लीक किए गए प्रेस रेंडर में कंपनी के आगामी फोल्डेबल फोन ऑनलाइन नजर आए हैं। नई फोटो से पता चलता है कि Razr 50 फोन एक कवर स्क्रीन के साथ आएगा जो कि बीते साल आए Motorola Razr 40 की एक्सटरनल डिस्प्ले से काफी बड़ी है। Razr 50 के स्पेसिफिकेशंस भी एक पब्लिकेशन द्वारा लीक कर दिए गए थे। यहां हम आपको Motorola Razr और Motorola Razr 50 Ultra के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

ब्लास ने एक्स पर पोस्ट की एक सीरीज में Motorola Razr और Motorola Razr 50 Ultra की फोटो शेयर की हैं। Razr के रेंडर से पता चलता है कि फोन में बहुत बड़ी कवर स्क्रीन है, जिसे 3.3 इंच की कर्व्ड पोलेड स्क्रीन कहा जाता है। यह पिछले साल के Razr 40 में दी गई 1.5 इंच की एक्सटरनल डिस्प्ले की तुलना में बड़ी है। ये स्पेसिफिकेशन डील एन टेक द्वारा माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर फोन की फोटो लीक होने से कुछ समय पहले सामने आए थे।

Motorola Razr 50 में ड्यूल कैमरा सेटअप भी नजर आ रहा है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.9 इंच की बड़ी pOLED स्क्रीन और एक होल पंच सेल्फी कैमरा मिल सकता है। Razr 50 में MediaTek Dimensity 7300X चिप पर बेस्ड होगा। इसमें 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज भी होगा।

कंपनी कथित तौर पर Motorola Razr 50 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा देगी। यह फोन एंड्रॉइड 14 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलने की उम्मीद है। इसमें 4,200mAh की बैटरी मिल सकती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फोन की लंबाई 171 मिमी, चौड़ाई 74 मिमी, मोटाई 7.2 मिमी और वजन 188 ग्राम है।

दूसरी ओर Motorola Razr 50 Ultra की लीक हुई फोटो में एक्सटरल डिस्प्ले वाला फोल्डेबल फोन दिखाया गया है जो Razr 50 की तुलना में थोड़ा बड़ा है। इसे तीन कलरवे में भी दिखाया गया है। एक पुरानी रिपोर्ट में कहा गया है कि Razr 50 Ultra में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.9 इंच की pOLED इनर स्क्रीन होगी।

Razr 50 Ultra कथित तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 चिप से लैस होगा, जिसमें 12GB RAM और 256GB बिल्ट इन स्टोरेज होगी। क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होगा। वहीं 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा कथित तौर पर इंटरनल स्क्रीन पर एक होल पंच कटआउट में होगा।

आगामी Razr 50 Ultra में कथित तौर पर थोड़ी छोटी 4,000mAh बैटरी होगी। यह फोन पानी से बचाव के लिए IPX8 रेटिंग से लैस होगा। Motorola Razr 40 सीरीज जून 2023 में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुई थी और एक महीने बाद में भारत में उपलब्ध हुई थी। इसलिए आने वाले दिनों या हफ्तों में इन स्मार्टफोन्स के बारे में ज्यादा जानकारी सामने आ सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  2. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  3. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  4. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  5. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  6. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  7. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  8. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  9. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  10. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »