• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Motorola Edge 40 के 23 मई को लॉन्च से पहले प्राइस का खुलासा, 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा

Motorola Edge 40 के 23 मई को लॉन्च से पहले प्राइस का खुलासा, 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा

फ्लिपकार्ट पर एक प्रमोशनल बैनर पर Motorola Edge 40 का प्राइस और इसके लिए ऑफर्स का पता चल रहा है

Motorola Edge 40 के 23 मई को लॉन्च से पहले प्राइस का खुलासा, 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा

इस स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर 23 मई को लॉन्च के साथ शुरू हो सकते हैं

ख़ास बातें
  • मोटोरोला के इस स्मार्टफोन का प्राइस 27,999 रुपये हो सकता है
  • इसका मेटल फ्रेम और वीगन लेदर में बैक पैनल होगा
  • यह कंपनी के फ्लैगशिप Edge 40 Pro से नीचे के सेगमेंट में है
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में से एक Motorola ने अपने Edge 40 स्मार्टफोन को 23 मई को भारत में लॉन्च करने की तैयारी की है। यह इस महीने की शुरुआत में यूरोप में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन के समान होगा। हाल ही में Flipkart पर एक माइक्रो-साइट से इस हैंडसेट में यूरोपियन वर्जन के समान स्पेसिफिकेशंस होने का खुलासा हुआ था। इसके प्राइस की भी जानकारी मिल गई है।  

फ्लिपकार्ट पर एक प्रमोशनल बैनर पर Motorola Edge 40 का प्राइस और इसके लिए ऑफर्स का पता चल रहा है। Twitter यूजर Karan Mistry ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें इसका प्राइस 27,999 रुपये होने का खुलासा हुआ है। इस प्राइस में सभी ऑफर्स शामिल हैं और यह विशेषतौर पर प्री-ऑर्डर देने वाले कस्टमर्स के लिए है। हालांकि, फ्लिपकार्ट पर बैनर से ऑफर की जानकारी नहीं मिल रही। इससे कंपनी के Edge 40 स्मार्टफोन को खरीदने वालों को एक्सचेंज पर 2,000 रुपये के डिस्काउंट का पता चल रहा है। इसके अलावा 9,500 रुपये में स्क्रीन रिप्सलेसमेंट पैकेज को शामिल करने का विकल्प भी है। इस स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर 23 मई को लॉन्च के साथ  शुरू हो सकते हैं। 

Motorola Edge 40 के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8020 SoC दिया जाएगा। कंपनी ने इस हैंडसेट को नेबुला ग्रीन, एक्लिप्स ब्लैक और लुनर ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। इसका मेटल फ्रेम और वीगन लेदर में बैक पैनल होगा। इसे देश में IP68 रेटिंग मिली है। मोटोरोला का दावा है कि यह IP68 रेटिंग वाला सबसे स्लिम 5G स्मार्टफोन है। 

इसमें 6.55 इंच pOLED डिस्प्ले है। इसकी स्क्रीन पर फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट है। इसका डिस्प्ले फुल HD+ 2,400 x 1,080 पिक्सल के रिजॉल्यूशन, 360 Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ है। इस स्मार्टफोन को यूरोप में 8 GB के LPDDR4X RAM और 256 GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी 4,400 mAh की बैटरी 68 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप है।  इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट और f/1.4 अपार्चर के साथ है। इसके अलावा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Immersive multimedia experience
  • Capable performance unit
  • Clean, feature-rich software
  • Wireless charging support
  • कमियां
  • Average battery life
  • Cameras need more optimisation
डिस्प्ले6.50 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Android 13
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  3. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  4. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  5. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  6. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  7. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  8. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  10. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »