Moto E40 पर Flipkart सेल में भारी डिस्काउंट, केवल 8,299 रुपये का प्राइस

मोटोरोला के इस फोन की स्टोरेज 64 जीबी है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है

Moto E40 पर Flipkart  सेल में भारी डिस्काउंट, केवल 8,299 रुपये का प्राइस

इस हैंडसेट में ट्रिपर रियर कैमरा सेटअप है

ख़ास बातें
  • इस हैंडसेट में ट्रिपर रियर कैमरा सेटअप है
  • इसे पिछले वर्ष लॉन्च किया गया था
  • मोटोरोला के इस फोन की स्टोरेज 64 जीबी है जिसे बढ़ाया जा सकता है
विज्ञापन
स्मार्टफोन ब्रांड Motorola के Moto E40 पर Flipkart की ब्लैक फ्राइडे सेल में आकर्षक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस फोन को 9,499 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 8,299 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस हैंडसेट में ट्रिपर रियर कैमरा सेटअप और 90Hz LCD स्क्रीन है। इस स्मार्टफोन को पिछले वर्ष देश में लॉन्च किया गया था। यह कार्बन ग्रे और पिंक क्ले कलर्स में उपलब्ध है। 

Moto E40 के स्पेसिफिकेशंस

डुअल-सिम (नैनो) मोटो ई40 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच का Max Vision एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) IPS डिस्प्ले मिलता है, जो 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशो के साथ है। इसके अलावा फोन Unisoc T700 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम मिलती है। फोटोग्राफी के लिए मोटो ई40 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ फोन में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। रियर कैमरा में पोर्ट्रेट मोड, पैनोरमा, फेस ब्यूटी, एचडीआर नाइट विजन, मैक्रो विजन और एक प्रो मोड मौजूद है। 

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन की स्टोरेज 64 जीबी है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। इस स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी है जो 10 वॉट स्टैंडर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन 6.5 इंच Max Vision HD+ (720x1,600 पिक्सल)  IPS डिस्प्ले और 20:9 आस्पेक्ट रेशो के साथ है। अफोर्डेबल सेगमेंट यह फीचर्स के लिहाज से बेहतर स्मार्टफोन्स में से एक माना जाता है। 

कंपनी ने पिछले महीने Moto E22s को ई-सीरीज में किफायती स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया था। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 12 पर काम करता है। इसमें 64GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 90Hz HD display
  • Clean near-stock Android UI
  • Decent battery life
  • कमियां
  • Average camera performance
  • Slow charging
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरयूनिसोक टी700
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »