5,000mAh बैटरी के साथ Moto E40 फोन आज होगा भारत में लॉन्च, ये हो सकती है कीमत...

Moto E40 फोन को पिछले हफ्ते यूरोप में लॉन्च किया गया था और अब यह भारतीय मार्केट में दस्तक देने वाला है। नए स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, रियर माउंटिड फिंगरप्रिंट सेंसर और 5,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है।

5,000mAh बैटरी के साथ Moto E40 फोन आज होगा भारत में लॉन्च, ये हो सकती है कीमत...
ख़ास बातें
  • Moto E40 में मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • फोन में मिल सकते हैं दो कलर ऑप्शन
  • फोन की बैटरी 40 घंटे तक की यूसेज प्रदान करेगी
विज्ञापन
Motorola Moto E40 स्मार्टफोन भारत में आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह नया Motorola फोन 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर Unisoc T700 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। मोटो ई40 फोन को पिछले हफ्ते यूरोप में लॉन्च किया गया था और अब यह भारतीय मार्केट में दस्तक देने वाला है। नए स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, रियर माउंटिड फिंगरप्रिंट सेंसर और 5,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है।
 

Moto E40 launch details, availability

जैसे कि हमने बताया Motorola Moto E40 स्मार्टफोन भारत में आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह फोन खरीद के लिए Flipkart पर उपलब्ध होगा।
 

Moto E40 price in India (expected)

Moto E40 स्मार्टफोन ग्लोबली 8 अक्टूबर को लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत EUR 149 (लगभग 12,900 रुपये) से शुरू होती है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि Moto E40 की भारतीय कीमत भी इसके आसपास हो सकती है।

यह स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में चारकोल ग्रे और क्ले पिंक कलर ऑप्शन में लॉन्च हुआ था। हालांकि, फ्लिपकार्ट की माइक्रोसाइट से खुलासा होता है कि यह फोन कार्बन ग्रे और पिंक क्ले कलर ऑप्शन में आएगा।
 

Moto E40 specifications (expected)

डुअल-सिम (नैनो) मोटो ई40 स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले मिलता है, जो 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आता है। सेल्फी के लिए फोन में होल-पंच कटआउट दिया गया है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर काम करता है। इसके अलावा, फोन Unisoc T700 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम मिलती है। फोन की स्टोरेज 64 जीबी है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए मोटो ई40 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। सेंसर में बेहतर नाइट टेक्नोलॉजी के लिए Quad Pixel टेक्नोलॉजी दी गई है। रियर कैमरा सेटअप में डेप्थ सेंसर और माइक्रो वर्जन सेंसर शामिल है। स्मार्टफोन में गूगल असिस्टेंट बटन के साथ-साथ रियर माउंटेडिड फिंगरप्रिंट रीडर और फेस अनलॉक फीचर मौजूद है।

फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो कि 40 घंटे तक की यूसेज प्रदान करती है। यह फोन IP52 रेटेड है, जो कि डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के साथ आता है।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 90Hz HD display
  • Clean near-stock Android UI
  • Decent battery life
  • कमियां
  • Average camera performance
  • Slow charging
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरयूनिसोक टी700
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  2. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  3. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  5. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  6. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  7. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  9. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  10. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »