16MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस Moto E22s लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Motorola ने भारतीय बाजार में Moto E22s को सोमवार को ई-सीरीज में किफायती स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।

16MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस Moto E22s लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Moto E22s में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • भारतीय बाजार में Moto E22s को सोमवार को लॉन्च कर दिया गया है।
  • Moto E22s के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है।
  • Moto E22s में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन
Motorola ने भारतीय बाजार में Moto E22s को सोमवार को ई-सीरीज में किफायती स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। कैमरा की बात करें तो इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। नए लॉन्च हुए Moto E22s में MediaTek Helio G37 SoC दिया गया है। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 12 पर काम करता है। इसमें 64GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिजिसे 1TB तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है और सेफ्टी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।
 

Moto E22s की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Moto E22s के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Eco Black और Arctic Blue जैसे दो कलर्स में उपलब्ध होगा। आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए 22 अक्टूबर से ई-कॉमर्स साइट Flipkart और अन्य रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।
 

Moto E22s के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Moto E22s में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 500nits होगी और इसे पांडा ग्लास से प्रोटेक्शन मिलेगा। यह डिस्प्ले HD+ रेजोल्यूशन और Widewine L1 सर्टिफिकेशन को सपोर्ट करेगी। इसकी रिफ्रेश रेट 9Hz जो कि आमतौर पर लो बजट वाले फोन में कम आती है। इसमें IP52 रेटिंग दी गई है जो कि इसे पानी से सुरक्षा प्रदान करती है। इसके फ्रंट में पंच होल डिस्पले डिजाइन दिया गया है। इसें सेफ्टी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

प्रोसेसर के लिए इसमें एंट्री लेवल MediaTek Helio G37 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज के लिए इसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है। यह Android 12 पर काम करता है। कैमरा के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी है जो कि एक बार चार्ज हो कर 2 दिनों तक चल सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »