5000mAh बैटरी, 48MP कैमरे के साथ Motorola Moto E40 भारत में Rs 9,499 में लॉन्च

Motorola Moto E40 की कीमत भारत में 9,499 रुपये सेट की गई है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। यह फोन कार्बन ग्रे और पिंक क्ले कलर में आता है और इसकी बिक्री 18 अक्टूबर से Flipkart पर दोपहर 12 बजे से शुरू कर दी जाएगी।

5000mAh बैटरी, 48MP कैमरे के साथ Motorola Moto E40 भारत में Rs 9,499 में लॉन्च
ख़ास बातें
  • Motorola Moto E40 सिंगल कॉन्फिग्रेशन के साथ आया है
  • Unisoc T700 प्रोसेसर से लैस है मोटोरोला मोटो ई40
  • फोन में मिलते हैं दो कलर ऑप्शन
विज्ञापन
Motorola Moto E40 स्मार्टफोन को आज 12 अक्टूबर को कंपनी के E सीरीज़ के लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह नया Motorola फोन 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। मोटो ई40 फोन में IP52 सर्टिफाइड वाटर रसिस्टेंट डिज़ाइन दिया गया है। यह फोन दो कलर ऑप्शन और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। अन्य प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो मोटो ई40 फोन ऑक्टा-कोर Unisoc T700 प्रोसेसर से लैस है, साथ ही फोन में 1 टीबी तक स्टोरेज और नियर-स्टॉक एंड्रॉयड एक्सपीरियंस दिया गया है। मोटो ई40 फोन Realme C21Y, Samsung Galaxy M12 और Infinix Hot 11 जैसे स्मार्टफोन को टक्कर देगा।
 

Motorola Moto E40 price in India, availability

Motorola Moto E40 की कीमत भारत में 9,499 रुपये सेट की गई है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। यह फोन कार्बन ग्रे और पिंक क्ले कलर में आता है और इसकी बिक्री 18 अक्टूबर से Flipkart पर दोपहर 12 बजे से शुरू कर दी जाएगी।

Moto E40 को पिछले हफ्ते यूरोप में लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत EUR 149 (लगभग 13,000 रुपये) थी। यह फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत थी।
 

Motorola Moto E40 specifications

डुअल-सिम (नैनो) मोटो ई40 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच का Max Vision एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) IPS डिस्प्ले मिलता है, जो 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इसके अलावा, फोन Unisoc T700 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम मिलती है। फोटोग्राफी के लिए मोटो ई40 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ फोन में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। रियर कैमरा में पोर्ट्रेट मोड, पैनोरमा, फेस ब्यूटी, एचडीआर नाइट विजन, मैक्रो विजन और एक प्रो मोड मौजूद है।

सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

फोन की स्टोरेज 64 जीबी है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो कि 10 वॉट स्टैंडर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन 165.1x75.6x9.1mm पर काम करता है और इसका भार 198 ग्राम है।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 90Hz HD display
  • Clean near-stock Android UI
  • Decent battery life
  • कमियां
  • Average camera performance
  • Slow charging
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरयूनिसोक टी700
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G77 Power में मिलेगा 6.72 इंच फुल HD+ डिस्प्ले, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Prime Day Sale 2026: मेगा सेल में Echo स्पीकर और Fire TV स्टिक पर तगड़े डिस्काउंट!
  3. Apple करेगी 2027 में बड़ा धमाका, नया iPad Pro, iPhone Air 2, iPhone 18e हो सकते हैं लॉन्च!
  4. Amazon Prime Day Sale 2026: जल्द शुरू होगी मेगा सेल, इन मोबाइल डील्स को मिस मत करना!
  5. HP ने भारत में AMD Ryzen चिपसेट के साथ लॉन्च किया नया गेमिंग लैपटॉप, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Marshall ने भारत में लॉन्च किया Milton A.N.C. हेडफोन, 80 घंटे तक बैटरी और Spatial Audio
  7. Red Magic Gaming Tablet 5 Pro हुआ लॉन्च, 8,300mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Samsung Galaxy Jump 5 लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  9. Stuffcool का नया टेबल लैंप एक साथ चार्ज करेगा आपका फोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स, भारत में लॉन्च
  10. iPhone 18 Pro Max में मिल सकती है अब तक की सबसे बड़ी बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »