48MP कैमरा और Android 11 (Go Edition) के साथ Moto E30 फोन लॉन्च, जानें कीमत...

Moto E30 स्मार्टफोन को Motorola के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह नया स्मार्टफोन Moto E40 स्मार्टफोन से काफी समान है, जिसे Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी पिछले महीने भारत और यूरोप में लॉन्च कर चुकी है।

48MP कैमरा और Android 11 (Go Edition) के साथ Moto E30 फोन लॉन्च, जानें कीमत...
ख़ास बातें
  • Moto E30 में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • मोटो ई30 में 10 वॉट स्टैंडर्ड चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है
  • मोटो ई30 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) पर काम करता है
विज्ञापन
Moto E30 स्मार्टफोन को Motorola के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह नया स्मार्टफोन Moto E40 स्मार्टफोन से काफी समान है, जिसे Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी पिछले महीने भारत और यूरोप में लॉन्च कर चुकी है। इसका मतलब यह है कि इस फोन में भी आपको होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। हालांकि, अंतर की बात करें तो मोटो ई30 स्मार्टफोन गूगल के Android Go प्लेटफॉर्म पर काम करेगा, जबकि मोटो ई40 फोन फुल-फ्लैज्ड एंड्रॉयड एक्सपीरियंस प्रदान करता है।
 

Moto E30 price, availability

Moto E3 की कीमत COP 529,900 (लगभग 10,200 रुपये) है, जिसमें फोन का 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। यह फोन खरीद के लिए दक्षिण अमेरिका क्षेत्रों कोलंबिया और स्लोवाकिया में ब्लू और अर्बन ग्रे कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

मोटो ई30 की ग्लोबल उपलब्धता संबंधी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

पिछले महीने Moto E40 स्मार्टफोन को 9,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। वहीं, यूरोप में इसकी कीमत EUR 149 (लगभग 13,000 रुपये) थी।
 

Moto E30 specifications

डुअल-सिम (नैनो) मोटो ई30 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) Max Vision IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर Unisoc T700 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2 जीबी रैम मिलती है। फोटोग्राफी के लिए मोटो ई30 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ फोन में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है।

सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

फोन की स्टोरेज 32 जीबी की है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी, ब्लूटूथ वी5, जीपीएस/ ए-जीपीएसऔर यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

फोन IP52 सर्टिफाइड है, जो कि इसे डस्ट और वाटर रसिस्टेंट बनाता है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो कि 10 वॉट स्टैंडर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन सिंगल चार्ज पर 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। यह फोन 165.1x75.6x9.1mm और इसका भार 198 ग्राम है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरयूनिसोक टी700
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11 (Go edition)
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 90Hz HD display
  • Clean near-stock Android UI
  • Decent battery life
  • कमियां
  • Average camera performance
  • Slow charging
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरयूनिसोक टी700
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Facebook मैसेंजर पर कैसे करें सीक्रेट कन्वर्सेशन, कोई दूसरा नहीं देख पाएगा
  2. Realme 16 5G vs iQOO Neo 10 5G vs OnePlus Nord 6, जानें कौन सा फोन है बेस्ट वैल्यू फॉर मनी!
  3. Realme Buds Air8 Pro भारत में लॉन्च, 50 घंटे बैटरी, सुपर एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर, जानें कीमत
  4. Realme Watch S5 लॉन्च, 20 दिन चलेगी बैटरी, जानें क्या हैं खासियतें
  5. Apple Watch अब बताएगी नींद में सांस रुकने की समस्या, भारत में आया नया फीचर
  6. 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Realme 16T 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Portronics Vayu Nano टायर इन्फ्लेटर लॉन्च, मिनटों में भरेगा टायर में हवा, जानें सबकुछ
  8. Redmi Note 17 Pro Max में मिल सकता है 200MP कैमरा, 10,000mAh की बैटरी! लिस्टिंग आई सामने
  9. OnePlus Nord 6 हो गया महंगा! 9000mAh बैटरी वाले फोन के लिए अब चुकाने होंगे इतने हजार ज्यादा
  10. Motorola का फ्लिप फोन हुआ 43 हजार से भी ज्यादा सस्ता, यहां गिरी जबरदस्त कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »