भारत में मोबाइल फोन का टैरिफ एक दशक में 90 प्रतिशत से ज्यादा घटा

हाल ही में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने रूल्स में बदलाव कर टेलीकॉम कंपनियों के लिए कॉल्स और SMS के अलग टैरिफ प्लान लाना अनिवार्य किया था

भारत में मोबाइल फोन का टैरिफ एक दशक में 90 प्रतिशत से ज्यादा घटा

पिछले एक दशक में इंटरनेट सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़कर 97 करोड़ से अधिक हो गई है

ख़ास बातें
  • देश में मोबाइल फोन यूजर्स की संख्या बढ़कर लगभग 116 करोड़ पर पहुंच गई है
  • इंटरनेट सब्सक्राइबर्स की संख्या 97 करोड़ से अधिक हो गई है
  • दुनिया में इंटरनेट की कॉस्ट के लिहाज से भारत सबसे किफायती देश है
विज्ञापन
भारत में पिछले एक दशक में मोबाइल फोन का टैरिफ लगभग 94 प्रतिशत कम हुआ है। देश में मोबाइल फोन यूजर्स की संख्या बढ़कर लगभग 116 करोड़ पर पहुंच गई है। पिछले एक दशक में इंटरनेट सब्सक्राइबर्स की संख्या लगभग 25 करोड़ से बढ़कर 97 करोड़ से अधिक हो गई है। 

कम्युनिकेशन मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने संसद में बताया कि एक दशक पहले मोबाइल फोन पर एक मिनट की कॉल का खर्च लगभग 50 पैसे का था और यह घटकर तीन पैसे हो गया है। मोबाइल फोन के टैरिफ में यह लगभग 94 प्रतिशत की कमी है। उन्होंने कहा कि एक दशक पहले एक दशक पहले ब्रॉडबैंड इंटरनेट के एक GB की कॉस्ट लगभग 270 रुपये की थी। यह कॉस्ट घटकर लगभग 9.70 रुपये प्रति GB की हो गई है। इंटरनेट के टैरिफ में लगभग 93 प्रतिशत की कमी हुई है। दुनिया में इंटरनेट की कॉस्ट के लिहाज से भारत सबसे किफायती देश है। 

सिंधिया ने बताया कि मोबाइल फोन के टैरिफ में हाल ही में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसका कारण 5G नेटवर्क को तेजी से लॉन्च करने में हुआ इनवेस्टमेंट है। उन्होंने कहा कि देश के 98 प्रतिशत जिले और लगभग 82 प्रतिशत जनसंख्या को 5G नेटवर्क के दायरे में शामिल किया गया है। सिंधिया ने बताया कि इस नेटवर्क के लिए टेलीकॉम कंपनियों ने लगभग 4.5 लाख करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट किया है। टैरिफ में बढोतरी को सही बताते हुए उन्होंने कहा कि इनवेस्टमेंट पर रिटर्न मिलना चाहिए। सिंधिया ने कहा कि दुनिया में सबसे सस्ता वॉयस और डेटा टैरिफ भारत में है। 

हाल ही में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने रूल्स में बदलाव कर टेलीकॉम कंपनियों के लिए कॉल्स और SMS के अलग टैरिफ प्लान लाना अनिवार्य किया था। ये प्रीपेड टैरिफ प्लान उन कस्टमर्स के लिए हैं जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं है। इसके बाद बड़ी टेलीकॉम कंपनियों Reliance Jio और Bharti Airtel ने सिर्फ कॉल्स और SMS के लिए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। ये प्रीपेड टैरिफ प्लान उन कस्टमर्स के लिए बेहतर होंगे जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं है। इसके बाद रिलायंस जियो ने 1,748 रुपये और 448 रुपये वाले टैरिफ प्लान पेश किए हैं। भारती एयरटेल ने 499 रुपये का नया प्लान लॉन्च किया है। इसमें अनलिमिटेड कॉल्स और 900  SMS के साथ 84 दिनों की वैलिडिटी होंगी। कंपनी ने इसके अलावा 1,959 रुपये का प्लान भी उपलब्ध कराया है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »