Lava जल्द लॉन्च करेगी Blaze 3 5G, डुअल रियर कैमरा यूनिट

यह पिछले वर्ष पेश किए गए Lava Blaze 2 5G की जगह लेगा। Blaze 2 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6020 दिया गया है

Lava जल्द लॉन्च करेगी Blaze 3 5G, डुअल रियर कैमरा यूनिट

इस स्मार्टफोन में AI सपोर्ट वाले 50 मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरा होंगे

ख़ास बातें
  • इसके रियर पैनल के दाएं कोने पर स्क्वेयर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है
  • इस स्मार्टफोन के फ्रंट में होल पंच कटआउट दिया गया है
  • यह पिछले वर्ष पेश किए गए Lava Blaze 2 5G की जगह लेगा
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava का Blaze 3 5G जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन, कलर्स और कैमरा के बारे में जानकारी दी है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Lava Blaze 2 5G की जगह लेगा। Blaze 2 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6020 दिया गया है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। 

Lava ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Blaze 3 5G के देश में लॉन्च की पुष्टि की है। हालांकि, इसके लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी गई है। इस पोस्ट के साथ दिए गए टीजर वीडियो में इस स्मार्टफोन का डिजाइन दिखाया गया है। यह Beige और Black कलर्स में है। इसके रियर पैनल के दाएं कोने पर स्क्वेयर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में होल पंच कटआउट दिया गया है। इसके कैमरा आइलैंड में एक लाइट रिंग है, कंपनी ने इसे 'Vibe Light' बताया है। 

इस स्मार्टफोन में आर्टफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सपोर्ट वाले 50 मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरा होंगे। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। इसमें फ्लैट ऐजेज और स्लिम बेजेल्स हैं। पिछले वर्ष नवंबर में पेश किए गए Blaze 2 5G की तुलना में Blaze 3 5G में अपग्रेड हो सकते हैं। Blaze 2 5G के 4 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 9,999 रुपये का था। इस स्मार्टफोन को Glass Blue, Glass Lavender और Glass Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया था। इसमें 6.56 इंच HD+ (720 x 1,600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। Blaze 2 5G की 5,000 mAh की बैटरी 18 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

मौजूदा वर्ष की पहली छमाही में देश में 5G स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 60 प्रतिशत बढ़ी हैं। अधिकतर स्मार्टफोन कंपनियों ने इस सेगमेंट में नए हैंडसेट लॉन्च किए हैं। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की रिपोर्ट में बताया गया है कि पहली छमाही में 5G स्मार्टफोन्स की इंटरनेशनल शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 20 प्रतिशत बढ़ी हैं। इसके साथ ही स्मार्टफोन्स की सभी शिपमेंट्स में 5G डिवाइसेज की हिस्सेदारी बढ़कर 50 प्रतिशत से अधिक हो गई है। 5G स्मार्टफोन्स की इंटरनेशनल शिपमेंट्स में लगभग 32 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ चीन पहले स्थान पर है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.56 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 6020
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »