भारत का स्मार्टफोन मार्केट 7 प्रतिशत घटा, Vivo रही सबसे आगे

पहली तिमाही में स्मार्टफोन्स की कुल शिपमेंट्स में 5G स्मार्टफोन्स की हिस्सेदारी लगभग 86 प्रतिशत की थी। इसमें वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 मई 2025 22:43 IST
ख़ास बातें
  • इस मार्केट में चीन की Vivo का पहला स्थान है
  • दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung को दूसरा रैंक मिला है
  • अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन्स की डिमांड विशेषतौर पर अधिक रही है

इस वर्ष की पहली तिमाही में स्मार्टफोन की इंटरनेशनल शिपमेंट्स में मामूली बढ़ोतरी हुई है

देश का स्मार्टफोन मार्केट इस वर्ष की पहली तिमाही में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर सात प्रतिशत कम हुआ है। इस मार्केट में चीन की Vivo लगभग 20 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर है। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung को दूसरा रैंक मिला है। इसके बाद Xiaomi, Oppo और Realme हैं। 

CyberMedia Research (CMR) की इंडिया मोबाइल हैंडसेट मार्केट रिव्यू रिपोर्ट में बताया गया है कि पहली तिमाही में देश में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर सात प्रतिशत घटी हैं। इसके पीछे कस्टमर्स की प्रायरिटी बदलना और कॉम्पिटिशन में बढ़ोतरी जैसे कारण हैं। हालांकि, प्रीमियम स्मार्टफोन्स के मार्केट में 5G और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स की डिमांड मजबूत होने से बढ़ोतरी हुई है। 

पहली तिमाही में स्मार्टफोन्स की कुल शिपमेंट्स में 5G स्मार्टफोन्स की हिस्सेदारी लगभग 86 प्रतिशत की थी। इसमें वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 8,000 रुपये से 13,000 रुपये के अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन्स की डिमांड विशेषतौर पर अधिक रही है। पिछले वर्ष की तुलना में इनकी शिपमेंट्स दोगुने से अधिक बढ़ी हैं। 5G स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में Vivo लगभग 21 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर है। इसके बाद सैमसंग लगभग 19 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ है। पहली तिमाही में स्मार्टफोन्स के कुल मार्केट में Vivo का 20 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान है। सैमसंग (लगभग 18 प्रतिशत) को दूसरा रैंक मिला है। 

Vivo की स्मार्टफोन शिपमेंट्स में Y29, T3 Lite और T4X की बड़ी हिस्सेदारी रही है। सैमसंग की शिपमेंट्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 13 प्रतिशत की गिरावट हुई है। चीन की शाओमी को लगभग 13 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ तीसरा स्थान मिला है। हालांकि, शाओमी की शिपमेंट्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगबग 37 प्रतिशत की कमी हुई है। इसके बाद Oppo (लगभग 12 प्रतिशत) और Realme (लगभग 11 प्रतिशत) क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। इस वर्ष की पहली तिमाही में स्मार्टफोन की इंटरनेशनल शिपमेंट्स में मामूली बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, जनवरी से मार्च के दौरान भारत और लैटिन अमेरिका जैसे मार्केट्स में स्मार्टफोन्स की सेल्स में गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिका और चीन के मार्केट्स में बढ़ोतरी हुई है। दक्षिण कोरिया की सैसमंग ने पहली तिमाही में इस मार्केट में पहला स्थान हासिल किया है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.68 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6300

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 0.08-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1608 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  7. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  9. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  10. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.