• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • स्मार्टफोन की इंटरनेशनल शिपमेंट्स में Samsung का पहला स्थान बरकरार, Apple का दूसरा रैंक

स्मार्टफोन की इंटरनेशनल शिपमेंट्स में Samsung का पहला स्थान बरकरार, Apple का दूसरा रैंक

पहली तिमाही में अमेरिका का स्मार्टफोन मार्केट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 12 प्रतिशत बढ़ा है। इस मार्केट में एपल की बड़ी हिस्सेदारी है

स्मार्टफोन की इंटरनेशनल शिपमेंट्स में Samsung का पहला स्थान बरकरार, Apple का दूसरा रैंक

पहली तिमाही में अमेरिका का स्मार्टफोन मार्केट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 12 प्रतिशत बढ़ा है

ख़ास बातें
  • एपल ने लगभग 19 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है
  • इस मार्केट में चीन की Xiaomi का दूसरा स्थान है
  • भारत और लैटिन अमेरिका जैसे मार्केट्स में स्मार्टफोन्स की सेल्स घटी है
विज्ञापन
मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही में स्मार्टफोन की इंटरनेशनल शिपमेंट्स में मामूली बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, जनवरी से मार्च के दौरान भारत और लैटिन अमेरिका जैसे मार्केट्स में स्मार्टफोन्स की सेल्स में गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिका और चीन के मार्केट्स में ग्रोथ हुई है। दक्षिण कोरिया की Samsung ने पहली तिमाही में इस मार्केट में पहला स्थान हासिल किया है। 

मार्केट रिसर्च फर्म Canalys की रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष की पहली तिमाही में स्मार्टफोन की इंटरनेशनल शिपमेंट्स 0.2 प्रतिशत बढ़कर लगभग 29.69 करोड़ यूनिट्स की हैं। इस मार्केट में लगातार तीसरी तिमाही में ग्रोथ कम रही है। सैमसंग का लगभग 6.05 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट के साथ लगभग 20 प्रतिशत का मार्केट शेयर है। सैमसंग को Galaxy S25 सीरीज और नई Galaxy A सीरीज के लॉन्च से फायदा हुआ है। इस मार्केट में लगभग 5.5 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट के साथ एपल ने लगभग 19 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल किया है। 

चीन की Xiaomi लगभग 4.18 करोड़ स्मार्टफोन्स की शिपमेंट के साथ  तीसरे स्थान पर है। शाओमी का मार्केट शेयर लगभग 14 प्रतिशत का है। इसके बाद चीन की ही Vivo और Oppo को चौथा और पांचवां रैंक मिला है। इन दोनों कंपनियों की स्मार्टफोन मार्केट में हिस्सेदारी लगभग आठ प्रतिशत की है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पहली तिमाही में अमेरिका, चीन और अफ्रीका के मार्केटस में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स बढ़ी हैं। हालांकि, भारत और मिडल ईस्ट के मार्केट्स में इन शिपमेंट्स में कमी हुई है। 

पहली तिमाही में अमेरिका का स्मार्टफोन मार्केट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 12 प्रतिशत बढ़ा है। इस मार्केट में एपल की बड़ी हिस्सेदारी है। अमेरिका के चीन सहित कई देशों पर टैरिफ लगाने के असर से बचने के लिए एपल ने Iphones की इनवेंटरी को जमा किया है। चीन में मैन्युफैक्चरिंग वाले आईफोन्स का बड़ी संख्या में अमेरिका को एक्सपोर्ट किया जाता है। एपल का टारगेट अमेरिका में बिक्री वाले अधिकांश iPhones की मैन्युफैक्चरिंग भारत में करने का है। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump ने चीन से इम्पोर्ट पर भारी टैरिफ लगाया है। भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने से एपल को कम टैरिफ पर अमेरिका में आईफोन्स का इम्पोर्ट करने में आसानी होगी। इसके लिए एपल को भारत में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग को लगभग दोगुना बढ़ाकर आठ करोड़ यूनिट्स से अधिक करना होगा। पिछले वित्त वर्ष में देश में कंपनी के कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स ने चार करोड़ से कुछ अधिक आईफोन्स की असेंबलिंग की थी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  2. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  3. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
  4. iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
  5. Huawei Mate X8 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Portronics ने लॉन्च किया 100W आउटपुट वाला 20,000mAh पावर बैंक, लैपटॉप भी होगा चार्ज
  7. Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
  8. Oppo Pad 6 ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, मिलेगी 10,000mAh से बड़ी बैटरी!
  9. कैंसर की 137 दवाएं हुई सस्ती, Pharma Sahi Daam ऐप से जानें सही कीमत, खरीदने से पहले समझे
  10. कानों में ईयरिंग की तरह लगेंगे Xiaomi के नए ईयरबड्स, फुल चार्ज में चलेंगे 38 घंटे!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »