Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G vs Vivo Y29 5G: जानें 15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट

Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च किया है, जिसकी तुलना Realme P3 Lite 5G और Redmi 15 5G से हो रही है।

Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G vs Vivo Y29 5G: जानें 15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट

Photo Credit: Samsung/Realme/Vivo

Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G vs Vivo Y29 5G

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F70e 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है।
  • Realme P3 Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Vivo Y29 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंशिटी 6300 चिपसेट दिया गया है।
विज्ञापन

Samsung ने भारत में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च किया है, जिसकी तुलना Realme P3 Lite 5G और Redmi 15 5G से हो रही है। Samsung Galaxy F70e 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Realme P3 Lite 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है। जबकि Vivo Y29 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है। आइए Samsung Galaxy F70e 5G, Realme P3 Lite 5G और Vivo Y29 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G vs Vivo Y29 5G

कीमत


Samsung Galaxy F70e 5G के 4GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये और 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं Realme P3 Lite 5G के 4GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये और 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की 12,999 रुपये है। Vivo Y29 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये है।


डिस्प्ले

Samsung Galaxy F70e 5G में 6.7 इंच की HD+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 260 ppi पिक्सल डेंसिटी और 800 निट्स तक पीक ब्राइटेनस है। वहीं Realme P3 Lite 5G में 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1604 पिक्सल, डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 625 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि Vivo Y29 5G में 6.68 इंच की LCD पंच होल डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। 

बैटरी बैकअप

Samsung Galaxy F70e 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Realme P3 Lite 5G की 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Vivo Y29 5G में 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W रैपिड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

ऑपरेटिंग सिस्टम 

Samsung Galaxy F70e 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चलता है। वहीं Realme P3 Lite 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 काम करता है। Vivo Y29 5G एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड फनटच ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

प्रोसेसर


Samsung Galaxy F70e 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। वहीं Realme P3 Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Vivo Y29 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंशिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। 

कैमरा सेटअप 

Samsung Galaxy F70e 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Realme P3 Lite 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा आता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। वहीं Vivo Y29 5G के रियर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और डायनामिक लाइट एलईडी फ्लैश के साथ 0.08 मेगापिक्सल का ऑक्सिलरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Samsung Galaxy F70e 5G में ड्यूल सिम, 3.5 मिमी जैक, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। वहीं Realme P3 Lite 5G में 4G, 5G, ब्लूटूथ, जीपीएस, वाई-फाई और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। जबकि Vivo Y29 5G में ड्यूल सिम, 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी-सी पोर्ट और एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक शामिल है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा32-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन720x1604 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.68 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 6300
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 0.08-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन720x1608 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत के Medical Dialogues ने जीता Google का JournalismAI इनोवेशन चैलेंज
  2. फोटो और वीडियो में अपने चेहरे से बदल पाएंगे किसी दूसरे का चेहरा, Instagram लेकर आ रहा नया फीचर!
  3. Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G vs Vivo Y29 5G: जानें 15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट
  4. Xiaomi 18 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट
  5. Lava Yuva Star 3 लॉन्च, 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, कीमत Rs 7,500 से भी कम!
  6. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5260mAh बैटरी के साथ Honor X6d लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Xiaomi 18 के फीचर्स का खुलासा, 200MP पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा, बड़ी डिस्प्ले से होगा लैस
  8. Telegram हो रहा इस देश में बैन, जानें क्या है वजह
  9. NCERT Physics Course Free: 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए शानदार मौका! यहां से फ्री में घर बैठे सीखें फिजिक्स
  10. India AI Impact Summit 2026: AI में दिखेगी भारत की ताकत, दुनिया के टेक दिग्गज होंगे शामिल, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »