• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Huawei का नया ट्राई फोल्ड स्मार्टफोन अगले महीने होगा लॉन्च, सैटेलाइट कम्युनिकेशन के लिए होगा सपोर्ट

Huawei का नया ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन अगले महीने होगा लॉन्च, सैटेलाइट कम्युनिकेशन के लिए होगा सपोर्ट

इस स्मार्टफोन को चीन में 4 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसमें Z शेप वाला ग्राफिक दिया गया है। इससे इसके ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन होने का संकेत मिला है

Huawei का नया ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन अगले महीने होगा लॉन्च, सैटेलाइट कम्युनिकेशन के लिए होगा सपोर्ट

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को चीन में 4 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा
  • इ्समें Huawei का प्रॉपराइटरी Kirin 9020 चिपसेट दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में सैटेलाइट कम्युनिकेशन के लिए सपोर्ट हो सकता है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Huawei ने पिछले वर्ष पहला ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन पेश किया था। कंपनी का दूसरा ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। Huawei के Mate XTs Extraordinary Master में जुलाई में लाई गई कंपनी की Pura 80 सीरीज के समान चिपसेट दिया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन को चीन में 4 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसमें Z शेप वाला ग्राफिक दिया गया है। इससे इसके ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन होने का संकेत मिला है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं दी गई है। चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया गया है कि Huawei के आगामी ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन के कलर्स को एक प्रमोशनल वीडियो में लीक किया गया है। Huawei के Mate XTs Extraordinary Master को White और Crimson Purple कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की भी ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन लाने की योजना है। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि इस स्मार्टफोन में Huawei का प्रॉपराइटरी Kirin 9020 चिपसेट दिया जाएगा। हाल ही में पेश की गई कंपनी की Pura 80 सीरीज में भी इस चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इस टिप्सटर ने कहा है कि Huawei Mate XTs Extraordinary Master में सैटेलाइट कम्युनिकेशन के लिए सपोर्ट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में वेरिएबल अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 'Red Maple' इमेजिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। 

पिछले वर्ष सितंबर में Huawei ने  इस वर्ष फरवरी में इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किए गए Mate XT Ultimate Design को रेड और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। यह EMUI 14.2 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इस ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन की स्क्रीन अनफोल्ड करने पर 10.2 इंच (3,184 x 2,232 पिक्सल) की है। Mate XT Ultimate Design की फ्लेक्सिबल LTPO OLED स्क्रीन एक बार फोल्ड करने पर 7.9 इंच (2,048 x 2,232 पिक्सल) और दूसरी बार फोल्ड करने पर 6.4 इंच (1,008 x 2,232 पिक्सल) है। Mate XT Ultimate Design के चीन में पेश किए गए वेरिएंट में Kirin 9010 चिपसेट दिया गया था। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की सैमसंग का पहला स्थान है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  6. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  7. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  9. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  10. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »