Honor Magic Vs 2 ट्रिपल कैमरा, 5,000mAh के साथ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस बुक स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC है

Honor Magic Vs 2 ट्रिपल कैमरा, 5,000mAh के साथ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 66 W वायर्ड सुपर चार्जिंग सपोर्ट के साथ है

ख़ास बातें
  • यह इस वर्ष फरवरी में लॉन्च किए गए Magic Vs की जगह लेगा
  • इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है
  • इसे चीन में लॉन्च किया गया है
विज्ञापन
चाइनीज डिवाइसेज मेकर Honor ने फोल्डेबल स्मार्टफोन Magic Vs 2 को लॉन्च किया है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट और दो स्टोरेज के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर Qualcomm चिपसेट दिया गया है। यह इस वर्ष फरवरी में लॉन्च किए गए Magic Vs की जगह लेगा। इसे चीन में लॉन्च किया गया है। 

इसे Glacier Blue, Violet Coral और Midnight Black कलर्स में खरीदा जा सकेगा। Honor Magic Vs 2 के 12 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 6,999 (लगभग 79,767 रुपये) का है। यह 16 GB + 512 GB वेरिएंट में भी उपलब्ध होगा। कंपनी ने बताया है कि इसकी शिपमेंट 17 अक्टूबर से शुरू होगी। 

Honor Magic Vs 2 के स्पेसिफिकेशंस

इसमें 7.92 इंच OLED इनर डिस्प्ले 2,344 x 2,156 पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसकी OLED कवर स्क्रीन 2,376 x 1,060 पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 2,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस बुक स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर  Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC है। इसमें 16 GB तक RAM और 512 GB तक की इनबिल्ट स्टोरेज है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में अल्ट्रा-एंगल लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का सेंसर, टेलीफोटो लेंस के साथ 20 मेगापिक्सल का सेंसर और अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इसके कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टैबलाइजेशन सपोर्ट के साथ हैं। इसका फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। 

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 66 W वायर्ड सुपर चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके कनेक्टिविटी के विकल्पों में 5G, Wi-Fi, GPS, NFC, ब्लूटूथ 5.2 और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। इसका अनफोल्ड करने पर साइज 157.5 mm x 146.2 mm x 5.1 mm और फोल्ड करने पर 157.5 mm x 74.4 mm x 10.7 mm का है। इसका भार लगभग 229 ग्राम का है। पिछले महीने Honor 90 5G को लॉन्‍च किया था। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 1 दिया गया है। यह Android 13 पर बेस्ड मैजिक OS 7.1 पर चलता है।  
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले7.92 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2344x2156 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »