Honor Magic 8 Pro में मिल सकता है 6.71 इंच क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले 

इस स्मार्टफोन सीरीज में Honor Magic 8 और Magic 8 Pro शामिल होंगे। कंपनी ने बताया है कि इन स्मार्टफोन्स में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 7,200 mAh की बैटरी दी जाएगी

Honor Magic 8 Pro में मिल सकता है 6.71 इंच क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले 

इस स्मार्टफोन में में 7,200 mAh की बैटरी होगी

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन सीरीज में Honor Magic 8 और Magic 8 Pro शामिल होंगे
  • Honor Magic 8 Pro में 6.71 इंच 1.5K क्वाड-कर्व्ड स्क्रीन हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज मिल सकती है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor की Honor Magic 8 सीरीज को इस सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Honor Magic 8 और Magic 8 Pro शामिल होंगे। कंपनी ने बताया है कि इन स्मार्टफोन्स में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 7,200 mAh की बैटरी दी जाएगी। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Honor Magic 8 Pro में 6.71 इंच 1.5K क्वाड-कर्व्ड स्क्रीन हो सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 120 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। Honor Magic 8 Pro की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है। कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का कैमरा f/2.6 अपार्चर के साथ दिया जाएगा। इसकी इमेज प्रोसेसिंग AIMAGE Honor Nox Engine से होगी। इसके साथ ही यह कैमरा जापान की कैमरा एंड इमेजिंग प्रोडक्ट्स एसोसिएशन (CIPA) के स्टैंडर्ड वाले एडवांस्ड इमेज स्टैबलाइजेशन के साथ होगा। 

Honor Magic 8 Pro में 7,200 mAh की बैटरी होगी। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज मिल सकती है। इस सीरीज के स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले के लिए TÜV Rheinland Global Eye Protection सर्टिफिकेशन मिला है। ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड MagicOS पर चलेंगे। इन स्मार्टफोन्स में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। इनकी बैटरी वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। 

हाल ही में Honor ने Honor Play 10 को लॉन्च किया था। Honor की Play सीरीज में यह नया स्मार्टफोन है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G81 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके दोनों कैमरा 1,080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी है। इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच (720 × 1,600 पिक्सल्स) डिस्प्ले दिया गया है। यह Android Go Edition पर चलता है। Honor Play 10 में MediaTek Helio G81 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »