Google के Pixel 9 Pro Fold की 4 सितंबर से होगी भारत में बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स

इस स्मार्टफोन का प्राइस बैंक ऑफर और डिस्काउंट के बाद 1,49,499 रुपये का है। इसे 12,459 रुपये की EMI पर भी खरीदा जा सकता है

विज्ञापन
Written by शेल्डन पिंटो, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 सितंबर 2024 15:52 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन का प्राइस बैंक ऑफर और डिस्काउंट के बाद 1,49,499 रुपये है
  • इसे 12,459 रुपये की EMI पर भी खरीदा जा सकता है
  • कंपनी के Pixel 9 और Pixel 9 Pro XL पहले से बिक्री के लिए उपलब्ध हैं

इस स्मार्टफोन को सिर्फ 256 GB की स्टोरेज में उपलब्ध कराया जाएगा

अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Google ने इस वर्ष भारत में चार Pixel स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इसके साथ ही Pixel Watch 3 सीरीज और Pixel Buds Pro 2 TWS ईयरफोन्स को भी पेश किया गया है। हालांकि, इनमें से केवल दो प्रोडक्ट बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर गूगल के Pixel 9 Pro Fold की बिक्री भी शुरू की जा रही है। 

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के लिए फ्लिपकार्ट के मोबाइल ऐप पर एक माइक्रोसाइट पर बताया गया है कि Pixel 9 Pro Fold की 4 सितंबर से बिक्री शुरू होगी। इस स्मार्टफोन का प्राइस बैंक ऑफर और डिस्काउंट के बाद 1,49,499 रुपये का है। इसे 12,459 रुपये की EMI पर भी खरीदा जा सकता है। Croma की वेबसाइट पर भी Pixel 9 Pro Fold लिस्टेड है। कंपनी के Pixel 9 और Pixel 9 Pro XL पिछले महीने से बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। 
Advertisement

कुछ देशों में इस स्मार्टफोन के लिए डिमांड अधिक होने के कारण इसका स्टॉक समाप्त हो गया था। देश में Pixel 9 Pro Fold को केवल 256 GB की स्टोरेज में उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, Pixel 9 Pro XL की तरह इसके साथ Google One के Gemini Advanced प्लान में एक वर्ष के लिए मुफ्त 2 TB की स्टोरेज मिल सकती है। गूगल  के नए स्मार्टफोन Pixel 8a की देश में मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। इस वर्ष मई में यह स्मार्टफोन लॉन्च किया गया था। इसने Pixel 7a की जगह ली थी। देश में गूगल ने Pixel 8 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की है। कंपनी ने बताया है कि वह जल्द ही Pixel 8a को भी देश में बनाएगी। 

हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि Pixel 8a की मैन्युफैक्चरिंग कब शुरू की जाएगी। इस स्मार्टफोन को चार कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसके 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 49,999 रुपये और 256 GB का 56,999 रुपये का है। इसके लिए गूगल की इंटरनेशनल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट Compal ने Dixon Technologies के साथ पार्टनरशिप की है। इसकी फैक्टरी की शुरुआती कैपेसिटी लगभग एक लाख यूनिट्स मासिक की है। इसमें से लगभग 30 प्रतिशत का एक्सपोर्ट होगा। हाल के वर्षों में Samsung जैसी कुछ इंटरनेशनल स्मार्टफोन कंपनियों ने लोकल मैन्युफैक्चरिंग शुरू की है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Flagship build and design
  • Excellent display
  • Great cameras
  • Good battery life
  • AI features are fun
  • Bad
  • Processor is still not great
  • Heats up
  • No longer compact
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

फ्रंट कैमरा

10.5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2424 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Bright display
  • Impressive AI features
  • Quality rear cameras
  • Long-term software commitment
  • Video Boost works brilliantly
  • Bad
  • Portrait mode needs work
  • Average battery life
  • 45W charger not available in India
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

फ्रंट कैमरा

42-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5060 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1344x2992 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and premium IPX8-rated design
  • Bloatware-free software
  • 7 years of software and security updates
  • Tons of AI features to fiddle with
  • Secure face unlock
  • Bad
  • A bit heavy even for a foldable
  • UI stutters randomly
  • Average cameras
  • Only 256GB storage variant
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.00 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G4

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 10.5-मेगापिक्सल + 10.8-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4650 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2152x2076 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

शेल्डन पिंटो मुंबई में रहते ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.