Huawei का ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन अगले सप्ताह हो सकता है लॉन्च

इस स्मार्टफोन में Kirin 9 सीारीज चिपसेट दिया जा सकता है। इसमें स्लिम डिजाइन के साथ सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल हो सकता है

Huawei का ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन अगले सप्ताह हो सकता है लॉन्च

इस स्मार्टफोन में Kirin 9 सीारीज चिपसेट दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • कंपनी के 10 सितंबर को लॉन्च इवेंट में यह स्मार्टफोन पेश किया जा सकता है
  • Huawei के ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन के साथ नए सेगमेंट की शुरुआत होगी
  • यह दिखने में टैबलेट जैसा हो सकता है
विज्ञापन
चीन की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Huawei अगले सप्ताह एक लॉन्च इवेंट आयोजित कर रही है। इसमें कंपनी के ट्रिपल फोल्डेबल स्मार्टफोन को पेश किया जा सकता है। हालांकि, Huawei ने इस इवेंट में लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट्स की पुष्टि नहीं की है। इस इवेंट में नए HarmonyOS स्मार्ट ड्राइविंग प्रोडक्ट्स को भी पेश किया जा सकता है। 

कंपनी के CEO, Richard Yu ने सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए Huawei का लॉन्च इवेंट 10 सितंबर को होने की जानकारी दी है। इस इवेंट के पोस्टर में ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन की झलक भी दिख रही है। इसमें Luxeed R7 जैसे HarmonyOS स्मार्ट ड्राइविंग प्रोडक्ट्स और नई स्मार्ट कार को भी लाया जा सकता है। Huawei के ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन के साथ नए सेगमेंट की शुरुआत होगी। इसमें 10 इंच की इनर स्क्रीन मिल सकती है और यह टैबलेट जैसा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में दो इनवर्ड स्क्रीन और एक आउटर स्क्रीन डुअल-हिंज के जरिए अटैच हो सकती है। 

इस स्मार्टफोन में Kirin 9 सीारीज चिपसेट दिया जा सकता है। इसमें स्लिम डिजाइन के साथ सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। इस ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन में आर्टफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। Huawei इस स्मार्टफोन के लॉन्च के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के तेजी से बढ़ते मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung को कड़ी टक्कर दे सकती है। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple भी एक क्लैमशेल स्टाइल फोल्डेबल डिवाइस को लाने की योजना बना रही है। 

Huawei ने फरवरी में फोल्डेबल स्मार्टफोन Pocket 2 लॉन्च किया था। यह चार रियर कैमरा के साथ पहला क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन है। इसमें बैक पैनल के ऊपर दाएं कोने पर सेंसर दिए गए हैं। Pocket 2 में प्रोसेसर के तौर पर  Kirin 9000s दिया गया है। इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया था। इसे 16 GB तक RAM और चार कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसके 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 7,499 (लगभग 86,400 रुपये), 512 GB का CNY 7,999 (लगभग 92,200 रुपये) और 1 TB वाले वेरिएंट का CNY 10,999 (लगभग 1,26,800 रुपये) का है। कंपनी ने इसका एक आर्ट वर्जन भी पेश किया है। इसमें 16 GB का RAM और 1 TB की स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन की क्वाड रियर कैमरा यूनिट में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  2. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  3. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  4. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  5. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  6. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  7. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  8. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  9. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  10. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »