50MP कैमरा वाले Pixel फोन की कीमत गिरी 25 हजार से ज्यादा, देखें डील

अगर आप नया Google Pixel स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं और बजट कम है तो बीते साल लॉन्च हुए Google Pixel 9 पर विचार कर सकते हैं।

50MP कैमरा वाले Pixel फोन की कीमत गिरी 25 हजार से ज्यादा, देखें डील

Photo Credit: Google

Google Pixel 9 में 6.3 इंच की Actua OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Google Pixel 9 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड एंगल कैमरा है।
  • Google Pixel 9 में 4,700mAh की बैटरी दी गई है।
  • Google Pixel 9 में 6.3 इंच की Actua OLED डिस्प्ले मिलती है।
विज्ञापन

अगर आप नया Google Pixel स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं और बजट कम है तो बीते साल लॉन्च हुए Google Pixel 9 पर विचार कर सकते हैं। जी हां पिक्सल स्मार्टफोन गूगल की आधिकारिक साइट पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है, जिसमें कीमत में कटौती, बैंक ऑफर और नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ शामिल है। यहां हम आपको Google Pixel 9 पर मिलने वाली डील और ऑफर से लेकर स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Google Pixel 9 Price & Offers

Google Pixel 9 का 256GB स्टोरेज वेरिएंट कंपनी की आधिकारिक साइट पर में 58,399 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि अगस्त, 2024 में 79,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 4,000 रुपये इंस्टेंट कैशबैक भी मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 54,399 रुपये हो जाएगी।

Google Pixel 9 Specifications

Google Pixel 9 में 6.3 इंच की Actua OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2424 पिक्सल, 60Hz-120Hz रिफ्रेश रेट और 2,700 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में Tensor G4 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। यह फोन 4,700mAh की बैटरी से लैस है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और Qi सर्टिफाइड वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Pixel 9 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड एंगल कैमरा और 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10.5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। धूल और पानी से बचाव के लिए यह फोन IP68 रेटिंग से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस, ड्यूल बैंड जीएनएसएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 152.8 मिमी, चौड़ाई 72 मिमी, मोटाई 8.5 मिमी और वजन 198 ग्राम है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  6. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  7. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  8. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  9. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »