• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Google Pixel 10 सीरीज लॉन्च होने के बाद ये फोन हुआ 30 हजार रुपये सस्ता, जानें क्या है ऑफर

Google Pixel 10 सीरीज लॉन्च होने के बाद ये फोन हुआ 30 हजार रुपये सस्ता, जानें क्या है ऑफर

Google Pixel 10 सीरीज भारत में लॉन्च होने के बाद Pixel 9 सीरीज के दामों में काफी गिरावट आई है।

Google Pixel 10 सीरीज लॉन्च होने के बाद ये फोन हुआ 30 हजार रुपये सस्ता, जानें क्या है ऑफर

Photo Credit: Google

Google Pixel 9 Pro XL में 6.8 इंच की सुपर Actua LTPO OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Google Pixel 9 Pro XL में 6.8 इंच की सुपर Actua LTPO OLED डिस्प्ले है।
  • Google Pixel 9 Pro XL में Tensor G4 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Google Pixel 9 Pro XL के रियर में 50 मेगापिक्सल ऑक्टा पीडी वाइड कैमरा है।
विज्ञापन

Google ने हाल ही में अपनी Pixel 10 सीरीज को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है, जिसके बाद मौजूदा Pixel 9 सीरीज के दामों में काफी गिरावट आई है। आज हम Google Pixel 9 Pro XL की बात कर रहे हैं जो कि ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर आप लेटेस्ट पिक्सल सीरीज न खरीदकर बीते साल आए पिक्सल फोन को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए Google Pixel 9 Pro XL पर मिलने वाले ऑफर और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Google Pixel 9 Pro XL Offers, Price

Google Pixel 9 Pro XL का 16GB+256GB वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 1,04,999 रुपये में लिस्टेड है, जबकि यह स्मार्टफोन बीते साल अगस्त में 1,24,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10,000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 94,999 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 52,200 रुपये कीमत कम हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन लॉन्च कीमत से 30 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है।

Google Pixel 9 Pro XL Specifications

Google Pixel 9 Pro XL में 6.8 इंच की सुपर Actua LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1344x2992 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में Tensor G4 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Pixel 9 Pro XL के रियर में 50 मेगापिक्सल ऑक्टा पीडी वाइड कैमरा, 48 मेगापिक्सल क्वाड पीडी अल्ट्रावाइड कैमरा और 30x सुपर जूम के साथ 48 मेगापिक्सल क्वाड पीडी टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए ऑटोफोकस के साथ 42 मेगापिक्सल का ड्यूल पीडी फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस फोन में 5,060mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Google Pixel 9 Pro XL की कीमत कितनी है?

Google Pixel 9 Pro XL का 16GB+256GB वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 1,04,999 रुपये में लिस्टेड है, जबकि यह स्मार्टफोन बीते साल अगस्त में 1,24,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

Google Pixel 9 Pro XL की डिस्प्ले कैसी है?

Google Pixel 9 Pro XL में 6.8 इंच की सुपर Actua LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1344x2992 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

Google Pixel 9 Pro XL में कौन सा प्रोसेसर है?

Google Pixel 9 Pro XL में Tensor G4 प्रोसेसर दिया गया है।

Google Pixel 9 Pro XL की बैटरी कैसी है?

Google Pixel 9 Pro XL में 5,060mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Bright display
  • Impressive AI features
  • Quality rear cameras
  • Long-term software commitment
  • Video Boost works brilliantly
  • कमियां
  • Portrait mode needs work
  • Average battery life
  • 45W charger not available in India
डिस्प्ले6.80 इंच
फ्रंट कैमरा42-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5060 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1344x2992 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »