• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Google Pixel 9 पर फेस्टिव सीजन में बड़ा डिस्काउंट, मिल रहा 25 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता

Google Pixel 9 पर फेस्टिव सीजन में बड़ा डिस्काउंट, मिल रहा 25 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता

Flipkart पर Big Festive Dhamaka में Google Pixel 9 पर तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Google Pixel 9 पर फेस्टिव सीजन में बड़ा डिस्काउंट, मिल रहा 25 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता

Photo Credit: Google

Google Pixel 9 में 6.3 इंच की Actua OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Google Pixel 9 में 6.3 इंच की Actua OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Google Pixel 9 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड एंगल कैमरा है।
  • Google Pixel 9 में 4,700mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Flipkart पर Big Festive Dhamaka में स्मार्टफोन पर तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप Google Pixel 9 को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। ई-कॉमर्स साइट इस स्मार्टफोन पर कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से बचत प्रदान कर रही है। वहीं अगर आप पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज में देते हैं तो अतिरिक्त बचत भी हो सकती है। आइए Pixel 9 पर मिलने वाले डिस्काउंट, ऑफर और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Google Pixel 9 Price

Google Pixel 9 का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 54,999 रुपये में लिस्ट किया है। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5% कैशबैक (750 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 54,249 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में 39,640 रुपये तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ इस बात पर निर्भर करता है कि एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा स्थिति कैसी है। यह स्मार्टफोन बीते साल अगस्त में 79,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, जिससे 25,750 रुपये सस्ता मिल रहा है।

Google Pixel 9 Specifications

Google Pixel 9 में 6.3 इंच की Actua OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2424 पिक्सल, 60Hz-120Hz रिफ्रेश रेट और 2,700 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस स्मार्टफोन में Tensor G4 चिपसेट दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस, ड्यूल बैंड जीएनएसएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। यह फोन डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से लैस है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pixel 9 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड एंगल कैमरा और 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10.5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की लंबाई 152.8 मिमी, चौड़ाई 72 मिमी, मोटाई 8.5 मिमी और वजन 198 ग्राम है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है। इस स्मार्टफोन में 4,700mAh की बैटरी मिलती है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और Qi सर्टिफाइड वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »