10,000 रुपये कम कीमत में मिलने वाले शानदार स्मार्टफोन

10,000 रुपये कम कीमत में मिलने वाले शानदार स्मार्टफोन
विज्ञापन
क्या आप भी नया फोन खरीदना चाहते हैं और असमंजस में हैं कि हर दिन लॉन्च हो रहे इतने सारे फोन में से आखिर किसे चुनें। आज बाजार में बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में सबसे कड़ी टक्कर है। इन स्मार्टफोन को कंपनियां कम कीमत में प्रीमियम स्पेसिफिकेशन के साथ पेश कर रही हैं। हाल ही में हमने आपको 15,000 रुपये से कम कीमत वाले बेस्ट स्मार्टफोन की जानकारी दी। लेकिन अगर आपका बजट 10,000 से कम है तो शानदार फीचर से लैस ये बजट स्मार्टफोन आपको जरूर पसंद आएंगे।

हम आपको आज ऐसे बजट स्मार्टफोन बताएंगे जिनके रिव्यू के दौरान हमने 7 से 10 रेटिंग दी। 10,000 से कम कीमत में आज बाजर में ढेरों फोन उपलब्ध हैं। लेकिन हमने एक लिस्ट बनाई है जिसमें हमनें पिछले छह महीने के दौरान लॉन्च हुए सबसे बेस्ट बजट स्मार्टफोन को जगह दी है।

1. शाओमी रेडमी नोट 3
रेडमी नोट 3 में फुल एचडी डिस्प्ले, 1.4 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाले हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर है। फोन में 2 जीबी रैम है। शानदार बैटरी और डिस्प्ले के साथ 10,000 से कम कीमत के फोन में शाओमी रेडमी नोट 3 सबसे बेहतर स्मार्टफोन है। लेकिन फोन का कैमरा और बेहतर हो सकता था।

 

 


3. कूलपैड नोट 3 लाइट
जनवरी में लॉन्च हुए कूलपैड नोट 3 में पांच इंच स्क्रीन और 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 प्रोसेसर है। फोन में 3 जीबी रैम है। 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया सकता है। यह फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ बाजार में उपलब्ध फोन में सबसे सस्ते फोन में से है। फोन की बैटरी लाइफ अच्छी है। हालांकि फोन चार्ज होने में थोड़ा वक्त लगाता है।

 

 

4. इंटेक्स क्लाउड फ्लैश
नवंबर में लॉन्च हुए इंटेक्स क्लाउड फ्लैश एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 5.1 पर चलता है। फोन में 2300 एमएएच की नॉन रिमूवेबल बैटरी है। इंटेक्स क्लाउड फ्लैश का डाइमेंशन 145.00 x 71.50 x 6.50 मिलीमीटर और वजन 123.50 ग्राम है। फोन की सबसे खास बात इसकी परफॉर्मेंस और डिस्प्ले है लेकिन बैटरी लाइफ आपको थोड़ा निराश कर सकती है।

 

 

5. यू यूनीक
720x1280 पिक्सल रिजॉल्यूशन के 4.7 इंच स्क्रीन के साथ यू यूनीक एक दिखने में अच्छा लगता हहै । फोन का डिस्प्ले शानदार है लेकिन कैमरे से आपको बेहतरक्वालिटी की तस्वीर नहीं मिलेगी।

 

2. मेज़ू एम2
मेज़ू एम2 भी बजट स्मार्टफोन कैटेगरी में अपनी जगह बनाता है लेकिन फोन का सॉफ्टवेयरऔर कैमरा ज्यादा अच्छा हो सकता था। हालांकि फोन की ओवरऑल परफॉर्मेंस खासी अच्छी है।

 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  3. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  4. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  5. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  6. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  7. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  8. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  10. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »