15,000 रुपये से कम में मिलने वाले बेहतरीन फोन

15,000 रुपये से कम में मिलने वाले बेहतरीन फोन
विज्ञापन
मार्च महीना खत्म होने को है। अगर आप ज्यादा पैसे खर्च किए बिना नया हैंडसेट खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यह बिल्कुल सही वक्त है। आज की तारीख में मार्केट में कई विकल्प मौजूद हैं। हमने आपके लिए 15,000 रुपये से कम कीमत वाले कुछ अच्छे फोन ढूंढ निकाले हैं।

हमने इस सूची में उन स्मार्टफोन को ही शामिल किया है जो पिछले 6 महीने में लॉन्च हुए हैं। इसके अलावा ये स्मार्टफोन गैजेट्स 360 द्वारा रिव्यू भी किए गए हैं। अगर आपका पसंदीदा हैंडसेट इस सूची में नहीं है तो संभव है कि उसे हमारे द्वारा निर्धारित समय से पहले लॉन्च किया गया था या फिर हमें रिव्यू यूनिट नहीं मिला।

1. शाओमी रेडमी नोट 3
नवंबर में लॉन्च किया गया यह स्मार्टफोन में आज की तारीख में 15,000 रुपये से कम दाम में मिलने वाला सबसे बेहतरीन फोन है। 5.5 इंच के फुल एचडी स्क्रीन से लैस इस हैंडसेट में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ हेक्सा-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है। हमें इसका डिस्प्ले और बैटरी लाइफ पसंद आया, लेकिन कैमरा और बेहतर हो सकता था।

 

 

2. लेनोवो वाइब एस1
वाइब एस1 में 5 इंच का फुल-एचडी स्क्रीन, 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। स्मार्टफोन में 1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6752 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी का रैम दिया गया है। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। फोन का डिस्प्ले अच्छा है और बिल्ड क्वालिटी के बारे में भी ऐसा ही कहा जा सकता है। हालांकि, बैटरी लाइफ ने हमें निराश किया।

 

 

3. जियोनी मैराथन एम5 लाइट
5 इंच के इस फोन का नाम बैटरी लाइफ के आधार पर रखा गया है। इस विभाग में फोन की परफॉर्मेंस भी अच्छी है। यह दिखने में भी अच्छा है और बिल्ड क्वालिटी को मजबूत कहा जाएगा। लेकिन यह थोड़ा वज़नदार है और इसकी वजह है बड़ी बैटरी।

 

 

4. मोटोरोला मोटो जी जेन 3
इस सूची का सबसे पुराना फोन मोटो जी (जेन 3) अब भी खासा लोकप्रिय है और इसकी कई वजहें हैं। हैंडसेट में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर से साथ 1 जीबी का रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और आप 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का भी इस्तेमाल कर पाएंगे। फोन वाटर रेसिस्टेंट है। आपको स्टॉक एंड्रॉयड का अनुभव मिलेगा और यह अब तक भरोसेमंद साबित हुआ है।

 

 

5. लेनेवो वाइब के4 नोट
जनवरी में लॉन्च किया गया 5.5 इंच के डिस्प्ले से लैस लेनेवो वाइब के4 नोट में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। हैंडसेट में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है जो तेजी से काम करता है। इस डिवाइस के साथ आप वीआर हेडसेट भी इस्तेमाल कर पाएंगे।

 

 

6. आसुस ज़ेनफोन मैक्स
5.5 इंच के डिस्प्ले वाले इस फोन के दो और वेरिएंट भी हैं। लेकिन हमें रिव्यू के दौरान यह वेरिएंट पसंद आया। लुक और बिल्ड क्वालिटी अच्छी है। इसका ऑटोफोकस तेज और सटीक है। कैमरे की परफॉर्मेंस क्लोज्ड इनवायरमेंट में अच्छी थी।

 

 

7. लेईको ले 1एस
अक्टूबर 2015 में लॉन्च किया गया लेईको ले1एस एंड्रॉयड 5.0 पर चलता है। इसमें 3000 एमएएच की नॉन रीमूवेबल बैटरी है। ले 1एस में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी। यह दिखने में अच्छा फोन है और इसकी परफॉर्मेंस भी अच्छी है। डिस्प्ले और स्पीकर से भी हम खुश हुए। सॉफ्टवेयर और बेहतर हो सकता है। कैमरा और बैटरी बेहतर हो सकते थे।

 

 

8. इंटेक्स एक्वा जेनएक्स
इस हैंडसेट को दिसंबर महीने में लॉन्च किया गया था। यह 5.5 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले, 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर सीपीयू और 3 जीबी रैम से लैस है। परफॉर्मेंस अच्छी है, हालांकि कैमरे की परफॉर्मेंस को औसत कहा जाएगा। लेकिन यह फोन थोड़ा गर्म हो जाता है। डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी बेहतरीन है, और डिस्प्ले भी काफी अच्छा है।

 

 

9. एसर लिक्विड ज़ेड630एस
इस डुअल-सिम स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी का रैम है। इसका फ्रंट और रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के दीवानों के लिए यह फोन बेहतरीन है, लेकिन रियर कैमरे की परफॉर्मेंस को औसत ही कहा जाएगा। बैटरी लाइफ और फोन की बिल्ड अच्छी है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है।

 

 

10. माइक्रोमैक्स कैनवस 5
कैनवस 5 में 5.2 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। स्मार्टफोन में मौजूद 2900 एमएएच की बैटरी को हटाया नहीं जा सकता। फोन की बैटरी लाइफ निराश करती है। क्योंकि इसे चार्ज़ करने में बहुत ज्यादा वक्त लगता है। हालांकि, डिस्प्ले क्रिस्प है। कैमरा क्लोज अप शॉट के लिए बेहतरीन है। कुल मिलाकर फोन की परफॉर्मेंस को अच्छा कहा जाएगा।

 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  2. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  6. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  8. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  9. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »