Xiaomi 17 vs Samsung Galaxy S26 Ultra vs Google Pixel 10 Pro: जानें किस फ्लैगशिप में क्या है खास

Xiaomi 17, Samsung Galaxy S26 Ultra और Google Pixel 10 Pro प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में आमने सामने हैं। यहां जानिए कीमत, कैमरा, डिस्प्ले और प्रोसेसर की पूरी तुलना।

Xiaomi 17 vs Samsung Galaxy S26 Ultra vs Google Pixel 10 Pro: जानें किस फ्लैगशिप में क्या है खास

Xiaomi 17, Galaxy S26 Ultra और Pixel 10 Pro फ्लैगशिप फोन की तुलना

ख़ास बातें
  • Xiaomi 17, Galaxy S26 Ultra और Pixel 10 Pro फ्लैगशिप मुकाबले में
  • तीनों स्मार्टफोन में 120Hz डिस्प्ले और हाई एंड प्रोसेसर दिए गए
  • कीमत, कैमरा और बैटरी के मामले में तीनों फोन अलग अलग
विज्ञापन

हाल ही में Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपना नया फ्लैगशिप Xiaomi 17 लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला सीधे तौर पर Samsung Galaxy S26 Ultra और Google Pixel 10 Pro जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन्स से माना जा रहा है। तीनों ही फोन हाई एंड प्रोसेसर, एडवांस कैमरा सिस्टम और 120Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। Xiaomi 17 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जबकि Samsung Galaxy S26 Ultra भी इसी चिपसेट के साथ आता है। वहीं Google Pixel 10 Pro में Google का Tensor G5 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा, कुछ समानताओं के साथ इन तीनों मॉडल्स में कई असमानताएं भी हैं, तो ऐसे में कुछ हद तक आपकी दुविधा को खत्म करने के लिए हम यहां Xiaomi 17, Samsung Galaxy S26 Ultra और Google Pixel 10 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की तुलना कर रहे हैं। आइए इनके बीच का अंतर समझते हैं।

Xiaomi 17 vs Samsung Galaxy S26 Ultra vs Google Pixel 10 Pro

कीमत और स्टोरेज

  • Xiaomi 17 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये है।
  • वहीं Samsung Galaxy S26 Ultra के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये, 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 1,59,999 रुपये और 16GB+1TB वेरिएंट की कीमत 1,89,999 रुपये है।
  • जबकि Google Pixel 10 Pro के सिंगल 16GB+256GB कॉन्फिगरेशन की कीमत 1,09,999 रुपये है।

डिस्प्ले

Xiaomi 17 में 6.3 इंच CrystalRes OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 2656×1220 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट है। पैनल 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसके साथ ही HDR10+, Dolby Vision, 12 बिट कलर डेप्थ सपोर्ट भी शामिल है। यहां स्क्रीन को Xiaomi Shield Glass प्रोटेक्शन दी गई है।

Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 3120×1440 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। पैनल 2600 nits तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है और HDR10+ सपोर्ट शामिल है। Samsung ने इसमें DX anti-reflective coating भी शामिल की है, जिससे स्क्रीन रिफ्लेक्शन कम होता है। इसकी स्क्रीन को Corning Gorilla Armor 2 प्रोटेक्शन मिलती है।

वहीं Google Pixel 10 Pro में 6.3 इंच Super Actua LTPO डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1280×2856 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। पैनल 3300 nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है और साथ ही यहां भी HDR10+ सपोर्ट शामिल है। स्क्रीन को Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन मिलती है।

परफॉर्मेंस और ऑपरेटिंग सिस्टम

Xiaomi 17 और Samsung Galaxy S26 Ultra, दोनों Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर काम करते हैं, जो 3nm प्रोसेस पर बना SoC है, जबकि Google Pixel 10 Pro में Google का खुद का डेवलप किया गया Tensor G5 प्रोसेसर है और यह भी 3nm चिपसेट है। सभी में LPDDR5X RAM मिलती है, लेकिन Google और Samsung फोन UFS4.0, जबकि Xiaomi फोन UFS 4.1 स्टोरेज टाइप लेकर आता है।

Xiaomi 17 Android 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है, Samsung Galaxy S26 Ultra Android 16 आधारित One UI 8.5 पर काम करता है और Google Pixel 10 Pro Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है।

कैमरा सेटअप

Xiaomi 17 में Leica ट्यून ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.7 अपर्चर के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS), f/2.0 60mm 50MP का टेलीफोटो लेंस (OIS, 2.6x optical zoom) और f/2.4 50MP अल्ट्रा वाइड एगल लेंस शामिल है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.2 50MP फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरा 8K@30fps (HDR) तक, जबकि फ्रंट कैमरा 4K@30/60fps तक रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है।

Samsung Galaxy S26 Ultra के रियर में f/1.4 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा (OIS), f/2.4 10MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (OIS, 3x optical zoom), f/2.9 50MP टेलीफोटो लेंस (OIS, 5x optical zoom) और f/1.9 50MP अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए f/2.2 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा 8K@24/30fps तक, जबकि फ्रंट कैमरा 4K@30/60fps तक रिकॉर्डिंग कर सकता है।

Google Pixel 10 Pro के रियर में f/1.7 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS), f/2.8 48MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस ( OIS, 5x optical zoom) और  f/1.7 48MP अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.2 42MP फ्रंट कैमरा मिलता है। रियर कैमरा 8K@30fps तक, जबकि फ्रंट कैमरा 4K@30/60fps तक वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है।

बैटरी

Xiaomi 17 में 6,330mAh बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड (PD3.0, QC3+, 100W PPS), 50W वायरलेस और 22.5W रिवर्स वायर्ड व वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। Samsung Galaxy S26 Ultra में 5,500mAh बैटरी दी गई है, जो 60W वायर्ड (PD3.0), 25W वायरलेस (Qi2.2) और 4.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। वहीं, Google Pixel 10 Pro में 5,050mAh बैटरी दी गई है, जो 30W वायर्ड (PD3.0, PPS), 15W वायरलेंस (magnetic, Qi2) और साथ ही रिवर्स वाडर्स और बायपास चार्जिंग सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स

Xiaomi 17, Samsung Galaxy S26 Ultra और Pixel 10 Pro, तीनों ही फोन Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC और USB Type C (3.2) के साथ आते हैं। Xiaomi फोन में IR सेंसर भी शामिल है। तीनों में अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और स्टीरियो स्पीकर्स (Xiaomi फोन में Dolby Atmos सपोर्टेड) शामिल हैं। Xiaomi 17 8.1 mm मोटा और 191 ग्राम वजनी है, जबकि Samsung Galaxy S26 Ultra 7.9 mm मोटा व 214 ग्राम वजनी है। वहीं, Pixel 10 Pro 8.5 mm मोटा और 207 ग्राम वजनी है। 

सैमसंग Galaxy S26 Ultra बनाम शाओमी 17 बनाम गूगल Pixel 10 Pro

  सैमसंग Galaxy S26 Ultra शाओमी 17 गूगल Pixel 10 Pro
डिस्प्ले
Refresh Rate120 Hz120 Hz120 Hz
Resolution Standard1.5K--
स्क्रीन साइज़ (इंच)6.906.306.30
रिज़ॉल्यूशन1,440x3,120 पिक्सल2,656x1,220 पिक्सल1280x2856 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइपगोरिल्ला आरमोर 2-गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2
आस्पेक्ट रेशियो-19.5:920:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)--495
हार्डवेयर
प्रोसेसर मॉडलSnapdragon 8 Elite Gen 5Snapdragon 8 Elite Gen 5Tensor G5
रैम12 जीबी12 जीबी16 जीबी
इंटरनल स्टोरेज256 जीबी256 जीबी256 जीबी
प्रोसेसर-4.6GHz मेगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर-
कैमरा
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल (f/1.4) + 50-मेगापिक्सल (f/2.8) + 50-मेगापिक्सल (f/1.9) + 10-मेगापिक्सल (f/2.4)50-मेगापिक्सल (f/f/1.67) + 50-मेगापिक्सल (f/f/2.0) + 50-मेगापिक्सल (f/f/2.4)50-मेगापिक्सल (f/1.68) + 48-मेगापिक्सल (f/1.7) + 48-मेगापिक्सल (f/2.2)
No. of Rear Cameras433
रियर फ्लैशहांहांहां
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल (f/2.2)50-मेगापिक्सल (f/f/2.2)42-मेगापिक्सल (f/2.2)
No. of Front Cameras111
Lens Type (Second Rear Camera)Telephoto-Ultra Wide-Angle
Lens Type (Third Rear Camera)Ultra Wide-Angle-Telephoto
Lens Type (Fourth Rear Camera)Telephoto--
पॉप-अप कैमरा-नहीं-
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टमएंड्रॉ़यड 16एंड्रॉ़यड 16एंड्रॉ़यड 16
स्किनOne UI 8.5HyperOS 3-
कनेक्टिविटी
ब्लूटूथहांहांहां
एनएफसीहां-हां
यूएसबी टाइप सीहां-हां
सिम की संख्या2-2
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जीहां-हां
Wi-Fi 7-हां-
इंफ्रारेड डायरेक्ट--हां
सिम 1
सिम टाइपनैनो सिम-नैनो सिम
सिम 2
सिम टाइपनैनो सिम-ईसिम
सेंसर
इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसरहां-हां
प्रॉक्सिमिटी सेंसरहां-हां
एक्सेलेरोमीटरहां-हां
एंबियंट लाइट सेंसरहां-हां
जायरोस्कोपहां-हां
कंपास/ मैगनेटोमीटर--हां
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आसानी से भेजें सीक्रेट ईमेल, सिर्फ पासकोड से खुलेगा और अपने आप हो जाएगा डिलीट, जानें कैसे
  2. Xiaomi 17 Ultra भारत में Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 200MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Xiaomi 17 भारत में लॉन्च: 6330mAh बैटरी, 50MP Leica कैमरा के साथ आया नया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. iPhone 17 Pro ने कैमरा रैंकिंग में Galaxy S26 Ultra को पछाड़ा, 18वें नंबर पर Samsung फ्लैगशिप
  5. Xiaomi ने लॉन्च की नई Mijia 10kg फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन, कपड़े रहेंगे साफ
  6. Xiaomi ने लॉन्च किया AI वाला स्मार्ट AC, लोगों के हिसाब से बदलेगा कूलिंग, जानें कीमत
  7. Poco C85x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: 15K में कौन सा है बेस्ट?
  8. 25 हजार से सस्ते में घर में होगी जबरदस्त कूलिंग, ये 5 Split AC बिल भी करेंगे कम
  9. आ गया अनोखा AI रोबोट, बिना इंसानी मदद के पूरे घर की सफाई करेगा, रसोई को भी संभालेगा
  10. BYD की नई Blade बैटरी से सिर्फ 5 मिनट में EV होगा 70 प्रतिशत चार्ज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »