7,000 रुपये बजट वालों के लिए बेस्ट स्मार्टफोन

मार्केट में 7,000 रुपये से कम में कई ऐसे मोबाइल फोन हैं जिनपर गौर किया जा सकता है। लेकिन हमने इस सूची में उन्हीं फोन को शामिल किया है जिसे गैजेट्स 360 द्वारा रिव्यू किया गया है।

7,000 रुपये बजट वालों के लिए बेस्ट स्मार्टफोन

Xiaomi Redmi 5A और 10.or D पर लगाया जा सकता है पैसा

ख़ास बातें
  • Redmi 5A के दो वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध हैं
  • 10.or D हर लिहाज से पैसा वसूल हैंडसेट है
  • 18:9 डिस्प्ले से लैस है InFocus Vision 3
विज्ञापन
कुछ साल पहले की बात ही है जब 7,000 रुपये में एक अच्छा फोन खरीदने से मुश्किल कोई दूसरा काम नहीं था। हालांकि, जैसे-जैसे सक्षम एंड्रॉयड स्मार्टफोन सस्ते होते गए, मार्केट की स्थिति बदलती गई। इस लेख में लिस्ट किए गए स्मार्टफोन कहीं से भी फ्लैगशिप हैंडसेट को चुनौती नहीं दे सकते,  लेकिन ये वेब ब्राउज़िंग, सोशल मीडिया ऐप्स और कभी-कभार फोटोग्राफी करने के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं। मार्केट में 7,000 रुपये से कम में कई ऐसे मोबाइल फोन हैं जिनपर गौर किया जा सकता है। लेकिन हमने इस सूची में उन्हीं फोन को शामिल किया है जिसे गैजेट्स 360 द्वारा रिव्यू किया गया है।

ये हैं हमारी पसंद के बेस्ट तीन स्मार्टफोन...
 

Xiaomi Redmi 5A

Xiaomi का यह सबसे सस्ता फोन, फीचर फोन से स्मार्टफोन की दुनिया में कदम रखने वालों के लिए बेस्ट विकल्प है। कैमरे की क्वालिटी बेहद ही औसत है, लेकिन फोन इस कमी को अपनी शानदार परफॉर्मेंस, दमदार बैटरी लाइफ और औसत से बेहतर बिल्ड क्वालिटी से दूर कर देता है। इन वजहों से ही हमने इस फोन को 7,000 रुपये में मिलने वाले बेस्ट फोन की सूची का हिस्सा बनाया है।


Redmi 5A (रिव्यू) के दो वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध हैं- 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये है। वहीं, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 6,999 रुपये में मिल जाएगा। दोनों ही वेरिेएंट में यूज़र माइक्रोएसडी कार्ड को इस्तेमाल में ला सकते हैं। इस फोन को अमेज़न इंडिया और मी डॉट कॉम से खरीदा जा सकता है।
 

10.or D

टेनॉर डी (रिव्यू) हर लिहाज से पैसा वसूल हैंडसेट है। अगर आप 7,000 रुपये से कम कीमत में शाओमी रेडमी 5ए के विकल्प की तलाश कर रहे हैं तो आप इस फोन पर भरोसा कर सकते हैं। जहां इस लिस्ट के बाकी फोन कस्टमाइज़्ड स्किन के साथ आते हैं, इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा का स्टॉक बिल्ड है। इसकी बैटरी लाइफ भी बेहद ही दमदार है। फिंगरप्रिंट सेंसर तेज़ और सटीक है। हालांकि, कैमरे निराश करते हैं और बिल्ड क्वालिटी की भी तारीफ नहीं की जा सकती।

10.or D में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। क्लॉक स्पीड 1.4 गीगाहर्ट्ज़ है. इस फोन के दो वेरिएंट हैं- 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाला वेरिेएंट 4,999 रुपये में मिलता है। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये है। दोनों ही वेरिएंट में स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाई जा सकती है।
 

InFocus Vision 3

कम दाम में 18:9 डिस्प्ले से लैस स्मार्टफोन खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए इनफोकस विज़न 3 एक बेहतरीन विकल्प है। स्मार्टफोन की बिल्ड क्वालिटी तारीफ योग्य है। इसमें 5.7 इंच का वाइब्रेंट एचडी+ डिस्प्ले है और बैटरी लाइफ में भी दम है। दूसरी तरफ, कैमरे निराश करते हैं और मल्टीटास्किंग के दौरान फोन गर्म भी हो जाता है

InFocus Vision 3 में क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737एच चिपसेट के साथ 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाई जा सकती है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित स्माइल यूएक्स कस्टम स्किन पर चलता है। यह अमेज़न इंडिया पर 6,999 रुपये में उपलब्ध है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Extremely affordable
  • Good performance
  • Great battery life
  • कमियां
  • Weak cameras
  • Nothing new compared to the Redmi 4A
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stock Android
  • Good battery life
  • Fingerprint scanner
  • कमियां
  • Mediocre cameras
  • No ambient light sensor
  • Feels plasticky
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sturdy construction
  • Good battery life
  • Priced well
  • कमियां
  • Weak cameras
  • Heats up under load
  • Sluggish fingerprint sensor
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737एच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Best Phone Under 7000, Best Mobile Under 7000
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  7. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  6. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  7. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  8. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  9. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »