Redmi 5 और Redmi 5A को MIUI 11 अपडेट मिलने की खबर

Redmi 5, Redmi 5A MIUI 11 Update: रेडमी 5 और रेडमी 5ए स्मार्टफोन को मीयूआई 11 अपडेट मिलने लगा है। जानें Xiaomi ब्रांड के इन स्मार्टफोन को मिले अपडेट के बारे में।

Redmi 5 और Redmi 5A को MIUI 11 अपडेट मिलने की खबर

Redmi 5, Redmi 5A MIUI 11 Update: रेडमी 5 और रेडमी 5ए को मीयूआई 11 अपडेट मिलने की खबर

ख़ास बातें
  • Redmi 5 Update का वर्जन नंबर MIUI 11.0.1.0.ODAMIXM है
  • Redmi 5A Update का वर्जन नंबर MIUI 11.0.2.0.OCKMIXM है
  • रेडमी 5ए अपडेट का फाइल साइज़ 476 एमबी है
विज्ञापन
Redmi 5, Redmi 5A MIUI 11 Update: रेडमी 5 और रेडमी 5ए स्मार्टफोन को मीयूआई 11 अपडेट मिलने लगा है। अपडेट के साथ दोनों ही Xiaomi स्मार्टफोन को अक्टूबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिल रहा है। कुछ यूज़र्स ने अपडेट मिलने के बाद स्क्रीनशॉट भी साझा किए हैं। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि शाओमी Redmi 5 और Redmi 5A दूसरे बैच के फोन हैं। तीसरे बैच के कुछ पुराने स्मार्टफोन जैसे कि Redmi Note 5 Pro, Redmi Note 6 Pro, Redmi 6 और Redmi 6A स्मार्टफोन को भी अपडेट मिल चुका है।

मी फोरम पर कुछ रेडमी 5 और रेडमी 5ए यूज़र्स ने अपडेट मिलने के बाद स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किए हैं। Redmi 5 Update का वर्जन नंबर MIUI 11.0.1.0.ODAMIXM और Redmi 5A Update का वर्जन नंबर MIUI 11.0.2.0.OCKMIXM है। स्क्रीनशॉट को देखने से पता चला है कि रेडमी 5 अपडेट का फाइल साइज़ 45 एमबी और रेडमी 5ए अपडेट का फाइल साइज़ 476 एमबी है।

यह भी पढ़ें -  MIUI 11 के साथ मिलेंगे ये नए फीचर्स, इन Xiaomi स्मार्टफोन को मिलने वाला है अपडेट

जैसा कि आपको बताया कि दोनों ही फोन को मिला अपडेट अक्टूबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। MIUI 11 Features में नया मिनिमलिस्टिक डिज़ाइन, नए डायनामिक साउंड इफेक्ट, नए मी फाइल मैनेज़र ऐप, स्टेप्स ट्रैकर, वॉलपेपर कराउज़ल और फ्लोटिंग कैलकुलेटर शामिल है।

अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो Settings > About phone > System update में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। Xiaomi की तरफ से फिलहाल कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और ना ही डाउनलोड लिंक उपलब्ध है। हमने शाओमी से रोल आउट के संदर्भ में पुष्टि के लिए संपर्क किया था और कंपनी ने बताया है कि रेडमी 5 के लिए रोल आउट पूरा हो चुका है तो वहीं रेडमी 5ए के लिए रोल आउट बैच बनाकर जारी किया गया है।  

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value for money
  • Relatively powerful processor
  • Good construction quality
  • Great battery life
  • कमियां
  • Mediocre cameras
  • Outdated version of Android
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Extremely affordable
  • Good performance
  • Great battery life
  • कमियां
  • Weak cameras
  • Nothing new compared to the Redmi 4A
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »