Xiaomi Redmi 5A को मीयूआई 10 ग्लोबल स्टेबल अपडेट मिलना शुरू

Xiaomi अपने घोषित स्मार्टफोन को मीयूआई 10 स्टेबल अपडेट देने के लिए जोर-शोर से काम कर रही है। हाल ही इस अपडेट को Redmi Note 4 और Poco F1 स्मार्टफोन के लिए रोलआउट किया गया था।

Xiaomi Redmi 5A को मीयूआई 10 ग्लोबल स्टेबल अपडेट मिलना शुरू
ख़ास बातें
  • MIUI 10 Global Beta Stable ROM बीते हफ्ते रोलआउट किया गया था
  • Xiaomi ओवर द एयर मीयूआई 10 अपडेट दे रही है
  • मीयूआई 10 अपडेट के बारे में ऐलान जनवरी में किया गया
विज्ञापन
Xiaomi अपने घोषित स्मार्टफोन को मीयूआई 10 स्टेबल अपडेट देने के लिए जोर-शोर से काम कर रही है। हाल ही इस अपडेट को Redmi Note 4 और  Poco F1 स्मार्टफोन के लिए रोलआउट किया गया था। अब Xiaomi Redmi 5A फोन को इस ऑपरेटिंग सिस्टम का स्टेबल अपडेट दिया जा रहा है। Xiaomi ने इस फोन को MIUI 10 Stable ROM अपडेट देने की जानकारी दी है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने बीते हफ्ते ही इस फोन के लिए मीयूआई 10 बीटा रॉम अपडेट जारी किया था। मीयूआई 10 अपडेट के बारे में ऐलान जनवरी में किया गया। इससे पर्दा 31 मई को उठाया गया और जून में पहला बीटा बिल्ड रिलीज किया गया।

Xiaomi ने मी इंडिया फोरम पर पुष्टि की कि Redmi 5A को मीयूआई 10 ग्लोबल रॉम स्टेबल अपडेट मिल रहा है। चेंजलॉग में लिखा है कि यह अपडेट फुल-स्क्रीन गेस्चर्स, नया यूआई और नेचुरल साउंड सिस्टम लेकर आएगा। याद रहे कि MIUI 10 Global Beta Stable ROM बीते हफ्ते रोलआउट किया गया था।

वैसे, Xiaomi ओवर द एयर मीयूआई 10 अपडेट दे रही है। अगर आप इंतज़ार नहीं कर सकते हैं तो कंपनी ने आपके लिए ही डाउनलोड लिंक एक्टिव किया है। आप यहां से रिकवरी रॉम लिंक डाउनलोड कर सकते हैं और फास्टबूट रॉम लिंक को यहां से। पहले की तरह, हम आपको फिर से बता देंगे कि मीयूआई 10 डाउनलोड करने से पहले अपने डिवाइस को 80 प्रतिशत तक चार्ज कर लें। ताकि फ्लैशिंग के फोन गलती से स्विच ऑफ नहीं हो। इसके अलावा फोन का बैकअप लेना नहीं भूलें।

अगर आप मैनुअली इस अपडेट को डाउनलोड नहीं कर रहे हैं तो इसकी उपलब्धता को फोन से भी जांच सकते हैं। इसके लिए आपको अपने Redmi 5A में Settings > About phone > System updates > Check for updates जाना होगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Extremely affordable
  • Good performance
  • Great battery life
  • कमियां
  • Weak cameras
  • Nothing new compared to the Redmi 4A
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Redmi 5A, MIUI 10
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »