10.or D बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

पिछले हफ्ते जारी हुए टीज़र के बाद, टेनॉर डी स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। अमेज़न के ख़ासतौर पर स्मार्टफोन के लिए बनाए गए टेनॉर ब्रांड ने इससे पहले टेनॉर ई और टेनॉर जी स्मार्टफोन पेश किए हैं।

10.or D बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • क्राफ्टेड फॉर अमेज़न प्रोडक्ट भारत में ही बनते हैं
  • टेनॉर डी की बिक्री 5 जनवरी से शुरू होगी
  • टेनॉर डी की कीमत 4,999 रुपये से शुरू होती है
विज्ञापन
पिछले हफ्ते जारी हुए टीज़र के बाद, टेनॉर डी स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। अमेज़न के ख़ासतौर पर स्मार्टफोन के लिए बनाए गए टेनॉर ब्रांड ने इससे पहले टेनॉर ई और टेनॉर जी स्मार्टफोन पेश किए हैं। 10.or E और 10.or G स्मार्टफोन को जहां हुएक्विन टेक्नोलॉजी की साझेदारी में बनाया गया था, वहीं 10.or D को लॉंगचीयर के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है। यह स्मार्टफोन, कंपनी के क्राफ्टेड फॉर अमेज़न प्रोग्राम का हिस्सा है। इस प्रोग्राम में ऐसे प्रोडक्ट शामिल हैं जिन्हें भारत के लिए और भारत में बनाया गया है।
 

10.or D की भारत में कीमत

भारत में 10.or D के 2 जीबी रैम/16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज की कीमत 4,999 रुपये है जबकि 3 जीबी रैम/32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये है। स्मार्टफोन की बिक्री 5 जनवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और पहली सेल के लिए रजिस्ट्रेशन अभी खुले हुए हैं। इस कीमत के साथ नया स्मार्टफोन, हाल ही में लॉन्च हुए शाओमी रेडमी 5ए को चुनौती देता है। अभी किसी तरह के लॉन्च ऑफर की जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, अमेज़न प्राइम मेंबर को स्मार्टफोन खरीदने पर कंपनी एक साल की  अतिरिक्त वारंटी दे रही है।

अमेज़न इंडिया ने टेनॉर डी स्मार्टफोन की आफ्टर सेल सर्विस के लिए बी2एक्स के साथ साझेदारी की है। और कंपनी का कहना है कि भारत में अभी ऐसे 32 सर्विस सेंटर हैं। टेनॉर डी में कुछ अमेज़न ऐप पहले से प्री-लोड आते हैं जिन्हें पहली बार फोन को बूट करने के बाद एक बार साइन-इन प्रक्रिया द्वारा एक्सेस किया जा सकता है।
 
tenor
 

टेनॉर डी स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला टेनॉर डी एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर चलता है जिसके ऊपर स्टॉक एंड्रॉयड यूआई दी गई है। कंपनी का कहना है कि जल्द ही फोन के लिए एंड्रॉयड ओरियो अपडे को जारी किया जाएगा, लेकिन अभी इसकी जानकारी नहीं दी गई है। फोन में 5.2 इंच एचडी डिस्प्ले और 1.4 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला एक स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है। इस डिवाइस में 2 जीबी या 3 जीबी रैम है। स्मार्टफोन में ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश के साथ एक 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। जबकि आगे की तरफ़ एक 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।

टेनॉर डी में 16 जीबी या 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव है। फोन में 3500 एमएएच बैटरी है जिसके 2 दिन की बैटरी लाइफ, 70  घंटे तक का एमपी3 प्लेबैक टाइम, 10 घंटे तक वेब ब्राउज़िंग और 25 घंटे तक का टॉक टाइम मिलने का दावा किया गया है।

अमेज़न का कहना है कि 10.or D में फिंगरप्रिंट सेंसर, रियर पैनल पर दिया गया है। जो स्मार्टफोन को 0.2 सेकेंड में ही अनलॉक कर सकता है। फोन में दिए गए डायरैक स्पीकर की भी कंपनी जोर देकर तारीफ़ कर रही है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stock Android
  • Good battery life
  • Fingerprint scanner
  • कमियां
  • Mediocre cameras
  • No ambient light sensor
  • Feels plasticky
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Amazon India, Android, Crafted for Amazon, Mobiles
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »