Apple को इस देश में 1 अरब डॉलर का निवेश करने पर मिलेगी iPhone 16 की बिक्री की मंजूरी....

इससे पहले एपल ने इंडोनेशिया में एक्सेसरी और कंपोनेंट प्लांट लगाने के लिए लगभग 10 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट करने का प्रपोजल दिया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2024 23:34 IST
ख़ास बातें
  • इंडोनेशिया ने एपल के सामने एक अरब डॉलर का निवेश करने की शर्त रखी है
  • कंपनी के पास इंडोनेशिया में कोई मैन्युफैक्चरिंग प्लांट नहीं है
  • पिछले कुछ वर्षों में आईफोन की सेल्स तेजी से बढ़ी है

कंपनी को इंडोनेशिया में इनवेस्टमेंट को बढ़ाना होगा

पिछले कुछ वर्षों में अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के आईफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। हालांकि, कुछ देशों में कंपनी को लोकल कंटेंट से जुड़े नियमों का पालन नहीं करने की वजह से मुश्किलों का भी सामना करना पड़ रहा है। इंडोनेशिया ने एपल के सामने एक अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की शर्त रखी है। 

लोकल कंटेंट के नियमों का पालन नहीं करने के कारण इंडोनेशिया ने कंपनी के iPhone 16 की बिक्री पर रोक लगा दी थी। कुछ अन्य देशों में कंपनी ने ऐसे नियमों का पालन किया है। इंडोनेशिया के इनवेस्टमेंट मिनिस्टर Rosan Roeslani ने एक सुनवाई में सांसदों को बताया कि अगर इंडोनेशिया को एपल अपनी सप्लाई चेन का हिस्सा बनाने का फैसला करती है तो उसे इनवेस्टमेंट बढ़ाना होगा। इंडोनेशिया में कंपनी के पास कोई मैन्युफैक्चरिंग प्लांट नहीं है। इससे पहले एपल ने इंडोनेशिया में एक्सेसरी और कंपोनेंट प्लांट लगाने के लिए लगभग 10 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट करने का प्रपोजल दिया था। 

इस बारे में टिप्पणी के लिए भेजे गए निवेदन का कंपनी ने उत्तर नहीं दिया। हाल ही में इंडोनेशिया की इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने आईफोन 16 की बिक्री पर रोक लगा दी थी। मिनिस्ट्री ने एपल से इनवेस्टमेंट की योजना में बदलाव करने और अपने स्मार्टफोन्स के लिए रिसर्च एंड डिवेलपमेंट पर अधिक जोर देने को कहा था। 

भारत में भी कंपनी के लिए मुश्किल बढ़ सकती है। पिछले महीने कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने एपल के खिलाफ कॉम्पिटिशन कानून के उल्लंघन से जुड़ी जांच को रोकने से मना कर दिया था। कंपनी पर मार्केट में अपनी दबदबे वाली स्थिति का गलत इस्तेमाल करने का आरोप है। Reuters की रिपोर्ट में CCI के आंतरिक ऑर्डर के हवाले से बताया गया था कि जांच की रिपोर्ट को रोकने के एपल से निवेदन को गलत पाया गया है। कंपनी को अपने iOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर कॉम्पिटिटर्स को दबाने का दोषी पया गया था। एपल के खिलाफ यह जांच लगभग चार वर्ष पहले शुरू की गई थी। यह कंपनी की ऐप्स के मार्केट में दबदबे वाली स्थिति का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल करने से जुड़ी थी। एपल पर आरोप था कि उसने ऐप्स के मार्केट में अपनी मजबूत स्थिति के कारण डिवेलपर्स को उसके प्रॉपराइटरी इन-ऐप परचेज सिस्टम का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर किया था। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stunning display
  • Solid build quality and lovely colour options
  • Battery life is bonkers on this one
  • Excellent for gaming and performance (in general)
  • Improved cameras
  • Bad
  • Still offers a 60Hz refresh rate and misses out on AOD (always-on display)
  • No fast charging
  • Comes with USB 2
  • No Apple Intelligence features out of the box
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए18

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 18

रिज़ॉल्यूशन

1290x2796 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Massive screen size
  • Brilliant display
  • Performance beast
  • Camera Control is a boon
  • Fantastic battery life
  • Bad
  • Big phone for one-hand use
  • Expensive
  • No Apple Intelligence at launch
  • Slow-wired charging support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए18 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

ओएस

आईओएस 18

रिज़ॉल्यूशन

1320x2868 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  13. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  14. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.