• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • मात्र 61,999 रुपये में iPhone 16 Pro एक्सचेंज ऑफर के साथ, iPhone 15 को 43,749 रुपये में खरीदें, Flipkart, Amazon सेल में जबरदस्त डिस्काउंट

मात्र 61,999 रुपये में iPhone 16 Pro एक्सचेंज ऑफर के साथ, iPhone 15 को 43,749 रुपये में खरीदें, Flipkart, Amazon सेल में जबरदस्त डिस्काउंट

Amazon Great Indian Festival 2025 Sale और Flipkart Big Billion Days Sale 2025 आज यानी कि 22 सितंबर से एक्सक्लूसिव मेंबर्स के लिए शुरू हो गई हैं।

मात्र 61,999 रुपये में iPhone 16 Pro एक्सचेंज ऑफर के साथ, iPhone 15 को 43,749 रुपये में खरीदें, Flipkart, Amazon सेल में जबरदस्त डिस्काउंट

Photo Credit: Apple

iPhone 16 Pro में 48 मेगापिक्सल का कैमरा है।

ख़ास बातें
  • iPhone 16 Pro में 6.3 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले है।
  • iPhone 15 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • iPhone 15 में 48 मेगापिक्सल का मेन फ्यूजन कैमरा है।
विज्ञापन

Amazon Great Indian Festival 2025 Sale और Flipkart Big Billion Days Sale 2025 आज यानी कि 22 सितंबर से एक्सक्लूसिव मेंबर्स के लिए शुरू हो गई हैं। जबकि सामान्य यूजर्स के लिए यह सेल 23 सितंबर से शुरू होगी। फेस्टिव सीजन के मौके ये सेल स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्ट टीवी, स्मार्टवॉच, ईयरफोन और होम एप्लायंसेज पर डिस्काउंट प्रदान कर रही हैं। अगर आप iPhone 16 Pro और iPhone 15 खरीदने का सोच रहे हैं तो हम आपको इन दोनों सेल में मिलने वाली बेस्ट डील के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

iPhone 16 Pro
फ्लिपकार्ट पर iPhone 16 Pro का 128GB स्टोरेज वेरिएंट 1,05,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो एक्सिस बैंक फ्लिपकार्ट डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 5% कैशबैक मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,01,999 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 40,000 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ मिलता है तो 61,999 रुपये तक कीमत हो सकती है। iPhone 16 Pro में 6.3 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले है। इस आईफोन में A18 Pro चिपसेट दिया गया है। आईफोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है। आईफोन के रियर में 48 मेगापिक्सल का मेन फ्यूजन कैमरा और 12 मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ कैमरा दिया गया है।

iPhone 15
अमेजन पर iPhone 15 फेस्टिवल सेल के दौरान 59,900 रुपये के बजाय 43,749 रुपये में मिल रहा है। इस डील में बैंक ऑफर भी शामिल है। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 44,050 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए मौजूदा फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। iPhone 15 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1179x2556 पिक्सल और 60Hz रिफ्रेश रेट है। यह आईफोन ऐप्पल A16 बायोनिक प्रोसेसर के साथ आता है। इस फोन के रियर में 48 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • कमियां
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल A16 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
ओएसआईओएस 17
रिज़ॉल्यूशन1179x2556 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »