Apple के फोल्डेबल iPhone को कस्टमर्स तक पहुंचने में हो सकती है देरी!

फोल्डेबल आईफोन में एपल का 2 nm प्रोसेस पर बना आगामी प्रोसेसर हो सकता है। iPhone Ultra की इनर स्क्रीन 7.58 इंच और आउटर डिस्प्ले 5.25 इंच का हो सकता है

Apple के फोल्डेबल iPhone को कस्टमर्स तक पहुंचने में हो सकती है देरी!

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को iPhone Ultra के तौर पर पेश किया जा सकता है
  • एपल की iPhone 18 सीरीज के साथ फोल्डेबल आईफोन को लॉन्च करने की योजना है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone का फोल्डेबल वर्जन भी अगले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को iPhone Ultra के तौर पर पेश किया जा सकता है। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की योजना iPhone 18 सीरीज के साथ फोल्डेबल आईफोन को लॉन्च करने की है। 

कंपनी को iPhone Ultra की मैन्युफैक्चरिंग को लेकर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से इसकी बिक्री में देरी हो सकती है। TF International Security के एनालिस्ट Ming-Chi Kuo ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि इस वर्ष की तीसरी तिमाही में फोल्डेबल आईफोन की पांच लाख से 10 लाख यूनिट्स की शिपमेंट की जा सकती है। यह मौजूदा वर्ष की दूसरी छमाही में लगभग 80 लाख यूनिट्स की कुल शिपमेंट्स का लगभग 10 प्रतिशत होगा। Kuo का पूर्वानुमान है कि   iPhone 18 सीरीज के साथ फोल्डेबल आईफोन को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इस स्मार्टफोन की बिक्री इस वर्ष की चौथी तिमाही से पहले शुरू नहीं होगी। 

हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि एपल ने फोल्डेबल आईफोन के लिए डिस्प्ले, चेसिस और मैकेनिकल स्ट्रक्चर सहित महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स को अप्रूव कर दिया है। कंपनी ने अप्रैल में iPhone Ultra की पहले दौर की ट्रायल मैन्युफैक्चरिंग की थी। हालांकि, फोल्डेबल आईफोन के लिए हिंज को लेकर समस्या होने की रिपोर्ट है। फोल्डेबल आईफोन के हिंज के लिए 3D प्रिंटेड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले पर क्रीज को बहुत कम किया जा सकेगा। इससे पहले कंपनी ने Apple Watch के लिए 3D प्रिंटेड केस का इस्तेमाल किया था। 

फोल्डेबल आईफोन में एपल का 2 nm प्रोसेस पर बना आगामी प्रोसेसर हो सकता है। iPhone Ultra की इनर स्क्रीन 7.58 इंच और आउटर डिस्प्ले 5.25 इंच का हो सकता है। इस स्मार्टफोन का यूजर इंटरफेस अनफोल्ड करने पर iPad के समान हो सकता है। इस स्मार्टफोन में iPhones की सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Samsung Galaxy Z Fold 7 की बैटरी से भी अधिक कैपेसिटी वाली हो सकती है। फोल्डेबल आईफोन में डुअल-लेयर UTG और UFG ग्लास डिजाइन मिल सकता है। इसमें इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले ग्लास की दो थिन शीट्स के बीच होगा। फोल्डेबल आईफोन में अपडेटेड हिंज डिजाइन भी दिख सकता है। इससे इस स्मार्टफोन को आसानी से फोल्ड किया जा सकेगा और इसके डिस्प्ले पर क्रीज भी कम दिखेगी। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अपने इलाके में कैसे चेक करें 5G नेटवर्क आ रहा है या नहीं? ऑनलाइन हो जाएगा सारा काम
  2. Oppo Reno 16c 5G vs Google Pixel 9a vs Samsung Galaxy S25 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Flipkart Goat Sale में Samsung Galaxy A36 5G पर मिल रहा ₹7,000 से ज्यादा डिस्काउंट
  4. Apple के फोल्डेबल iPhone को कस्टमर्स तक पहुंचने में हो सकती है देरी!
  5. Moto G77 Power में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. ₹80 हजार में लॉन्च हुआ Nothing Phone 3 आधे प्राइस में! Prime Day Sale में आज आखिरी मौका
  7. 7,200mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुए Vivo G5i, Vivo G5z, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Xiaomi 18 Pro Max में हो सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  9. Vivo X300e के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  10. Flipkart GOAT Sale: ₹45 हजार में Samsung Galaxy S25 FE या Google Pixel 10a, कौन सा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »