Vivo X300e के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट

हाल ही में भारत में Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया गया था। आगामी स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस Vivo X300 FE के समान हो सकते हैं

Vivo X300e के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट

Photo Credit: Vivo

भारत में हाल ही में Vivo X300 FE को लॉन्च किया गया है

ख़ास बातें
  • Vivo X300e में 6.59 इंच OLED फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है
  • इसमें Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है
  • आगामी स्मार्टफोन में 7,015 mAh या 7,100 mAh की बैटरी हो सकती है
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Vivo X300e के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। हाल ही में भारत में Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया गया था। आगामी स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस Vivo X300 FE के समान हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन सीरीज में पांच मॉडल शामिल हैं। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि Vivo X300e में 6.59 इंच OLED फ्लैट डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में Zeiss ब्रांडेड रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। Vivo X300e की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Sony IMX8 सीरीज का पेरिस्कोप कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। 

आगामी स्मार्टफोन में 7,015 mAh या 7,100 mAh की बैटरी हो सकती है। इसमें मेटल का फ्रेम इस्तेमाल किया जा सकता है। भारत में मई में Vivo X300 FE को लॉन्च किया गया था। इस समार्टफोन में 6.31 इंच का डिस्प्ले है। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। Vivo X300 FE की 6,500 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 4,005 sq mm हीट डिसिपेशन एरिया के साथ वेपर चैंबर लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया गया है। 

Vivo X300 FE की Zeiss ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑटोफोक्स और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह स्मार्टफोन 4K/60 fps तक पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में Vivo की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  6. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  7. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  8. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  9. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  10. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »