Amazon Prime Day Sale के आखिरी दिन Nothing Phone 3 अपनी अब तक की सबसे कम कीमत पर मिल रहा है। लॉन्च के मुकाबले फोन पर ₹38,000 तक की कटौती की गई है।
Nothing Phone 3 को भारत में पिछले साल 79,999 रुपये में लॉन्च किया गया था
Nothing ने अपने Phone 3 को लॉन्च तो महंगा किया था, लेकिन हालिया सेल में इसकी कीमत में जबरदस्त कटौती देखने को मिली। कुछ ऐसा ही वर्तमान में चल रही Amazon Prime Day Sale में भी देखने को मिल रहा है। सेल का आज आखिरी दिन है और इसी के साथ Nothing Phone 3 को भी 38,000 रुपये सस्ता खरीदने का आज आखिरी दिन है। Phone 3 को ऑल-राउंडर फोन कहा जाता है, जिसमें माना जाता है कि ये फोन सभी कैटेगरी के यूजर्स को पसंद आ सकता है। यदि आप भी 40 हजार रुपये के बजट के आसपास एक बेहतरीन डील तलाश रहे हैं, तो आपको इस ऑफर के बारे में जरूर जानना चाहिए।
Nothing Phone 3 को Amazon पर अब तक की सबसे कम कीमत पर लिस्ट किया गया है। फोन को कंपनी ने 79,999 रुपये में लॉन्च किया था, लेकिन इस वक्त Prime Day Sale में इसे 41,999 रुपये (Black कलर वेरिएंट) में लिस्ट किया गया है। लॉन्च के बाद से यह इसकी अब तक की सबसे कम कीमत है।
यदि कार्ड ऑफर का यूज किया जाए, तो डील और सस्ती हो जाएगी। ये कीमत इसके बेस 12GB RAM और 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के लिए है। वहीं, 10 हजार और लगा कर 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट मिल सकता है, जो बेहतरीन डील साबित हो सकती है।
Nothing Phone 3 में 6.67 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1260x2800 पिक्सल है। फोन में 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट है। फोन स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर से लैस किया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 पर काम करता है। नथिंग ने Phone 3 में 5,500mAh बैटरी दी है और 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
Nothing Phone 3 के कैमरा को देखें तो OIS सपोर्ट के साथ रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा इसमें दिया गया है। फोन की मोटाई 8.99mm और वजन 218 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत