Flipkart GOAT Sale 2026 में Samsung Galaxy S25 FE और Google Pixel 10a लगभग एक जैसी कीमत में मिल रहे हैं। जानिए दोनों में कौन-सा फोन आपके लिए बेहतर रहेगा।
Photo Credit: AI Generated
Flipkart GOAT Sale में Samsung Galaxy S25 FE और Pixel 10a की कीमत लगभग बराबर
Flipkart GOAT Sale 2026 में अगर आपका बजट करीब 45,000 रुपये है, तो आपके सामने दो दमदार ऑप्शन हैं। एक तरफ Samsung Galaxy S25 FE है, जो सेल में 47,999 रुपये में लिस्टेड है और यदि आपके पास Flipkart एक्सक्लूसिव SBI या Axis बैंक क्रेडिट कार्ड है, तो आपको 2,875 रुपये तक का एक्स्ट्रा कैशबैक मिल सकता है। वहीं Google Pixel 10a की कीमत 49,999 रुपये है, लेकिन ICICI और अन्य बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए इसकी इफेक्टिव कीमत भी करीब 47,999 रुपये तक पहुंच रही है। यानी दोनों फोन लगभग एक जैसी कीमत में मिल रहे हैं। ऐसे में सवाल यह है कि किस फोन में ज्यादा वैल्यू मिलती है? आइए स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर दोनों का अंतर समझते हैं।
Samsung Galaxy S25 FE में 6.7-इंच Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। वहीं Pixel 10a में 6.3-इंच Actua pOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। अगर आपको बड़ा डिस्प्ले पसंद है तो Samsung बेहतर रहेगा, जबकि आउटडोर विजिबिलिटी के मामले में Pixel आगे निकलता है।
Galaxy S25 FE में Exynos 2400 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 8GB RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। Samsung का दावा है कि इसमें पिछले FE मॉडल से 13% बड़ा वेपर चैंबर भी मिलता है, जिससे गेमिंग और हैवी टास्क में बेहतर कूलिंग मिलती है।
दूसरी ओर Pixel 10a में Google Tensor G4 चिपसेट है, जो इससे पहले के मॉडल्स में भी इस्तेमाल किया गया था। इसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। AI फीचर्स और कैमरा प्रोसेसिंग में Tensor मजबूत माना जाता है, लेकिन रॉ परफॉर्मेंस में Exynos 2400 ज्यादा पावरफुल साबित हो सकता है।
Samsung Galaxy S25 FE में 50MP + 8MP टेलीफोटो + 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा सेटअप मिलता है। यानी आपको ऑप्टिकल जूम का फायदा भी मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 12MP कैमरा दिया गया है।
वहीं Pixel 10a में 48MP + 13MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। इसमें टेलीफोटो कैमरा नहीं है, लेकिन Pixel फोन्स अपनी Computational फोटोग्राफी और इमेज प्रोसेसिंग के लिए जाने जाते हैं। फ्रंट में 13MP कैमरा दिया गया है।
अगर आपको जूम कैमरा चाहिए तो Samsung बेहतर ऑप्शन है, जबकि नेचुरल फोटो प्रोसेसिंग पसंद है तो Pixel मजबूत दावेदार, लेकिन Samsung भी टक्कर देता है।
Galaxy S25 FE में 4,900mAh बैटरी के साथ 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग मिलती है। वहीं, Pixel 10a में 5,100mAh बैटरी दी गई है, लेकिन चार्जिंग स्पीड 30W वायर्ड और 10W वायरलेस तक सीमित है। यानी बैटरी Pixel की बड़ी है, लेकिन चार्जिंग Samsung की तेज है।
दोनों फोन Android 16 पर चलते हैं और दोनों में लॉन्च के समय 7 साल के OS और सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया गया था। Samsung में One UI 8 के साथ Generative Edit, Circle to Search और Gemini Live जैसे AI फीचर्स मिलते हैं। Pixel 10a भी Google के AI फीचर्स के साथ आता है और Android का सबसे क्लीन एक्सपीरियंस देता है।
अगर आपकी प्रायोरिटी गेमिंग, बड़ी स्क्रीन, टेलीफोटो कैमरा और तेज चार्जिंग है, तो Samsung Galaxy S25 FE बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है।
वहीं अगर आपको स्टॉक Android, Pixel कैमरा एक्सपीरियंस, बेहतर आउटडोर डिस्प्ले और बड़ी बैटरी चाहिए, तो Google Pixel 10a आपके लिए सही चॉइस हो सकता है।
करीब 48 हजार रुपये की कीमत में दोनों स्मार्टफोन अपने-अपने तरीके से मजबूत हैं। इसलिए अंतिम फैसला इस बात पर निर्भर करेगा कि आपकी प्राथमिकता कैमरा प्रोसेसिंग है या ओवरऑल हार्डवेयर पैकेज।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत