Flipkart Goat Sale में Samsung Galaxy A36 5G पर मिल रहा ₹7,000 से ज्यादा डिस्काउंट

Flipkart Goat Sale में अगर नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं और बजट ₹30,000 से कम है तो Samsung Galaxy A36 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

Flipkart Goat Sale में Samsung Galaxy A36 5G पर मिल रहा ₹7,000 से ज्यादा डिस्काउंट

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy A36 5G में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A36 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy A36 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy A36 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Flipkart Goat Sale में अगर नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं और बजट ₹30,000 से कम है तो Samsung Galaxy A36 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। Galaxy F70e 5G इस वक्त ई-कॉमर्स साइट पर भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है, जिसमें बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर से अतिरिक्त बचत हो रही है। आइए Galaxy A36 5G पर मिलने वाले ऑफर्स से लेकर प्रभावी कीमत और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy A36 5G Discount & Offers

Samsung Galaxy A36 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹26,999 में लिस्ट किया गया है, जबकि फोन बीते साल मार्च में ₹32,999 में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर में फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹1,825 डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹25,174 हो जाएगी। यह स्मार्टफोन लॉन्च कीमत की तुलना में करीबन ₹7,825 सस्ता मिल रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में ₹23,700 तक कीमत कम हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Samsung Galaxy A36 5G Specifications

Samsung Galaxy A36 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2340x1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन ऑक्टा कोर Exynos 1380 प्रोसेसर से लैस किया गया है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग के साथ आता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है। Galaxy A36 5G एक्सेलेरोमीटर, फिंगरप्रिंट सेंसर, जाइरो सेंसर, जियोमैग्नेटिक सेंसर, लाइट सेंसर, वर्चुअल प्रॉक्सिमिटी सेंसिंग सेंसर से लैस है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy A36 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और  f/2.4 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट आता है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 162.9 मिमी, चौड़ाई 78.2 मिमी, मोटाई 7.4 मिमी और वजन 196 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »