Oppo ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Oppo Reno 16c 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Google Pixel 9a और Samsung Galaxy S25 FE से हो रही है।
Photo Credit: Oppo/Google/Samsung
Oppo Reno 16c 5G vs Google Pixel 9a vs Samsung Galaxy S25 FE
Oppo ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Oppo Reno 16c 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Google Pixel 9a और Samsung Galaxy S25 FE से हो रही है। Oppo Reno 16c 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट दिया गया है। वहीं Google Pixel 9a में चौथी जेन का Tensor G4 प्रोसेसर मिलता है। जबकि Samsung Galaxy S25 FE को Samsung Exynos 2400 प्रोसेसर से लैस किया गया है। आइए Oppo Reno 16c 5G, Google Pixel 9a और Samsung Galaxy S25 FE के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।
कीमत
Oppo Reno 16c 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹46,999, 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹49,999 और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹55,999 है। वहीं Google Pixel 9a के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹49,999 है। वहीं Samsung Galaxy S25 FE के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत ₹45,499 है।
डिस्प्ले और रेजोल्यूशन
Oppo Reno 16c 5G में 6.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन FHD+, 120Hz रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस 1,400 निट्स है। वहीं Google Pixel 9a में 6.3 इंच की एक्टुआ pOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2424 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2700 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है। जबकि Samsung Galaxy S25 FE में 6.7 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
प्रोसेसर
Oppo Reno 16c 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट दिया गया है। वहीं Google Pixel 9a में चौथी जेन का Tensor G4 प्रोसेसर मिलता है। जबकि Samsung Galaxy S25 FE में Samsung Exynos 2400 प्रोसेसर से लैस किया गया है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Oppo Reno 16c 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आता है। वहीं Google Pixel 9a एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। जबकि Samsung Galaxy S25 FE एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चलता है।
बैटरी बैकअप
Oppo Reno 16c 5G में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं Google Pixel 9a में 5,100mAh की बैटरी मिलती है। जबकि Samsung Galaxy S25 FE में 4,900mAh की बैटरी है जो कि 45W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप
Oppo Reno 16c 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं Google Pixel 9a के रियर में OIS सपोर्ट और f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। जबकि Samsung Galaxy S25 FE के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है।
फ्रंट कैमरा
Oppo Reno 16c 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Google Pixel 9a में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Samsung Galaxy S25 FE में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Oppo Reno 16c 5G में 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी और जीपीएस दिया गया है। वहीं Google Pixel 9a में कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी 3.2 टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। जबकि Samsung Galaxy S25 FE में 4G, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत