7,200mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुए Vivo G5i, Vivo G5z, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Vivo G5i और Vivo G5z की 7,200 mAh की बैटरी 44 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और OTG रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इनमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है

7,200mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुए Vivo G5i, Vivo G5z, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Vivo

इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है

ख़ास बातें
  • Vivo G5i और Vivo G5z में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है
  • इन स्मार्टफोन्स के रियर में 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा है
  • ये Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलते हैं
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Vivo ने दो स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है। Vivo G5i और Vivo G5z में समान डिजाइन और हार्डवेयर है। इन स्मार्टफोन्स में अंतर सिर्फ ब्रांडिंग का है। Vivo G5i और Vivo G5z में प्रोसेसर के तौर पर  Snapdragon 4 Gen 2  दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स के रियर में ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा है। इनके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट और रियर कैमरा 1,080 p तक पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकते हैं। 

Vivo G5i, Vivo G5z का प्राइस

इन स्मार्टफोन्स को चीन में लॉन्च किया गया है। Vivo G5i और Vivo G5z के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 2,199 (लगभग 30,900 रुपये) और 8 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का CNY 2,899 (लगभग 40,700 रुपये) का है। इन स्मार्टफोन्स को Obsidian Black कलर में उपलब्ध कराया गया है। इनकी बिक्री चीन में कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए की जा रही है। 

Vivo G5i, Vivo G5z के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इन स्मार्टफोन्स में 6.75 इंच LCD डिस्प्ले (1,570 x 720 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट, 256 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 83 प्रतिशत कलर गैमुट के साथ है। इनमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 2 और Adreno 613 GPU दिया गया है। ये Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलते हैं। इन स्मार्टफोन्स के रियर में ऑटोफोकस और 10x डिजिटल जूम के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा है। इनके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट और रियर कैमरा 1,080 p तक पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकते हैं। 

इनमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इन स्मार्टफोन्स में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। Vivo G5i और Vivo G5z की 7,200 mAh की बैटरी 44 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और OTG रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है इनमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स का साइज 166.64 x 78.43 x 8.39 mm और भार लगभग 219 ग्राम का है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »