Google कथित तौर पर अपने आगामी Pixel 10 सीरिज में मैग्नेटिक Qi 2.2 वॉयरलेस चार्जिंग ला सकता है और साथ में "Pixelsnap" नाम का अपना मैग्नेटिक एक्सेसरी लाइनअप भी लेकर आ सकता है। इसमें तीन संभावित एक्सेसरीज - Pixelsnap Charger, Charger with Stand और Pixelsnap Ring Stand शामिल हो सकते हैं, जो Apple के MagSafe जैसा स्मार्ट चार्जिंग एक्सपीरियंस Android में पेश करेंगे।
Apple अपनी आगामी iPhone 17 सीरीज में 50W वायरलेस चार्जिंग स्पीड को प्रदान करने वाला है। iPhone 17 में वायरलेस चार्जिंग अपग्रेड नए MagSafe चार्जर के जरिए काम करेगा। एप्पल इस साल इसे लॉन्च करने का प्लान बना रहा है। ये नई एक्सेसरीज सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर नजर आई हैं। एप्पल नेक्स्ट जनरेशन के Qi2.2 वायरलेस चार्जिंग स्टैंडर्ड को शामिल कर सकता है।
OnePlus ने OnePlus 13 सीरीज के साथ OnePlus 13 Magnetic Case और OnePlus AirVOOC 50W Magnetic Charger भी लॉन्च किए हैं। मेग्नेटिक केस MagSafe एक्सेसरीज के साथ पूरी तरह से कम्पैटिबल हैं। कंपनी ने मेग्नेटिक केस के लिए 4 वेरिएंट लॉन्च किए हैं। लेकिन भारत में तीन ही वेरिएंट उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 1299 रु से शुरू है। AirVOOC 50W Magnetic Charger Rs 5,999 में खरीदा जा सकता है।
अब-तक केवल Apple कंपनी ही अपने डिवाइस में MagSafe वायरलेस मैग्नेटिक चार्जिंग क्षमता पेश करती है, जिसकी शुरुआत साल 2020 में iPhone 12 सीरीज़ के साथ हुई थी। Realme कंपनी ने मैग्नेटिंग वायरलेस चार्जिंग का ऐलान किया था, लेकिन अब-तक इसे पब्लिक फोन में उपलब्ध नहीं कराया गया।
MagDart रियलमी की मैग्नेटिक चार्जिंग टेक्नोलॉजी है, जो कि मैग्नेट की मदद से एंड्रॉयड फोन के बैक पर अटैच हो जाती है और वायरलेस रूप से फोन को चार्ज करती है। MagDart charger को वायर से कनेक्ट किया जाता है, बिल्कुल Apple के MagSafe की तरह।