iPhone 18e में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा बरकरार रखा जा सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 24 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इस वर्ष मार्च में लॉन्च किए गए iPhone 17e की यह जगह ले सकता है
Photo Credit: Apple
इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा बरकरार रखा जा सकता है
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple का नया बजट आईफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। iPhone 18e के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में एपल का A20 चिप दिया जा सकता है। इस वर्ष मार्च में लॉन्च किए गए iPhone 17e की यह जगह ले सकता है।
टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि iPhone 18e में 6.12 इंच LTPS OLED डिस्प्ले 60 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। iPhone 17e में 6.1 इंच का डिस्प्ले है। iPhone 18e में एपल का A20 चिप दिया जा सकता है। iPhone 17e में A19 चिप है। आगामी आईफोन में 9 GB का RAM हो सकता है। इस स्मार्टफोन में एपल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) फीचर्स के लिए सपोर्ट हो सकता है।
iPhone 18e में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा बरकरार रखा जा सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 24 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। भारत में इस वर्ष मार्च में लॉन्च किए गए iPhone 17e में 6.1 इंच (1,170 × 2,532 पिक्सल्स) Super Retina XDR (OLED) डिस्प्ले 60 Hz के रिफ्रेश रेट और 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Ceramic Shield प्रोटेक्शन दिया गया है। यह स्मार्टफोन iOS 26 पर चलता है। iPhone 17e में कंपनी का नया A19 चिप दिया गया है। इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का लॉन्च पर प्राइस 64,900 रुपये और 8 GB + 512 GB वाले वेरिएंट का 84,900 रुपये का था। iPhone 17e को व्हाइट, पिंक और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।
इस स्मार्टफोन में f/1.6 अपार्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का TrueDepth कैमरा है। यह स्मार्टफोन 'ऑप्टिकल क्वालिटी' 2x जूम को सपोर्ट करता है। इसमें Action बटन है के साथ Apple Intelligence फीचर्स दिए गए हैं। iPhone 17e में C1X मॉडम है जो स्पीड के लिहाज से बेहतर है। iPhone 17e की एक विशेषता MagSafe चार्जिंग के लिए सपोर्ट है। यह स्मार्टफोन 20 W वायर्ड और 7.5 W MagSafe चार्जिंग को सपोर्ट करता है। एपल का दावा है कि यह स्मार्टफोन सिंगल चार्ज में 26 घंटे का वीडियो प्लेबैक उपलब्ध करा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा