iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी

iPhone 18 Pro लॉन्च के बाद Apple ने भारत में iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air की कीमत बढ़ा दी है। यहां जानें नए दाम और कितनी हुई बढ़ोतरी।

iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी

iPhone 18 Pro लॉन्च के बाद पुराने iPhone मॉडल्स की कीमत में बढ़ोतरी

ख़ास बातें
  • iPhone 17 की नई शुरुआती कीमत अब ₹99,900 हो गई है
  • iPhone Air के 1TB मॉडल की कीमत ₹65,000 तक बढ़ी
  • iPhone 17e अब ₹79,900 की शुरुआती कीमत पर मिलेगा
विज्ञापन

Apple ने iPhone 18 Pro सीरीज और अपने पहले फोल्डेबल iPhone Duo को लॉन्च करने के तुरंत बाद भारत में पुराने iPhone मॉडल्स की कीमतों में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air की कीमत बढ़ा दी है। नए दाम Apple India की ऑनलाइन स्टोर लिस्टिंग में अपडेट किए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा बढ़ोतरी iPhone Air की शुरुआती कीमत में हुई है, जबकि iPhone 17 और iPhone 17e भी अब पहले से महंगे मिलेंगे।

iPhone 17 अब ₹17,000 तक महंगा

iPhone 17 की कीमत में सबसे पहले नजर आने वाला बदलाव इसके बेस 256GB मॉडल में है। फोन को पिछले साल ₹82,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अब 256GB मॉडल की कीमत बढ़कर ₹99,900 हो गई है। यानी इसकी कीमत में सीधे ₹17,000 की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 512GB मॉडल की कीमत अब ₹1,24,900 है।

iPhone Air के दाम में सबसे बड़ा उछाल

iPhone Air की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसका 256GB मॉडल अब ₹1,49,900 का हो गया है, जबकि इसे पिछले साल ₹1,19,900 में लॉन्च किया गया था। यानी बेस मॉडल ₹30,000 महंगा हुआ है। 512GB मॉडल की कीमत ₹1,39,900 से बढ़कर ₹1,74,900 और 1TB मॉडल की कीमत ₹1,59,900 से बढ़कर ₹2,24,900 हो गई है।

iPhone 17e की भी बढ़ी कीमत

Apple ने इसी साल लॉन्च किए गए iPhone 17e की कीमत भी बढ़ा दी है। इसका 256GB मॉडल अब ₹79,900 का है, जबकि लॉन्च के समय इसकी कीमत ₹64,900 थी। यानी बेस मॉडल ₹15,000 महंगा हुआ है। 512GB मॉडल की कीमत ₹84,900 से बढ़कर ₹1,04,900 हो गई है, यानी इसमें ₹20,000 की बढ़ोतरी हुई है।

iPhone 18 Pro सीरीज के लॉन्च के बाद बढ़ें दाम

कीमतों में यह बदलाव iPhone 18 Pro सीरीज और iPhone Duo के लॉन्च के तुरंत बाद किया गया है। Apple ने पुराने मॉडल्स को हटाने के बजाय उनके नए दाम अपडेट किए हैं। कंपनी की तरफ से इन कीमतों में बढ़ोतरी की कोई विस्तृत वजह इस अपडेट के साथ नहीं बताई गई है। इसका मतलब यह भी है कि अगर कोई यूजर iPhone 17 या iPhone Air खरीदने की योजना बना रहा था, तो अब उसे पहले के मुकाबले काफी ज्यादा रकम खर्च करनी होगी। खासकर iPhone Air के 1TB मॉडल की कीमत में ₹65,000 का अंतर काफी बड़ा है।

यानी iPhone 18 Pro और iPhone Duo के लॉन्च के बाद Apple ने भारत में अपने पुराने लाइनअप को सस्ता करने के बजाय कई मॉडल्स को और महंगा कर दिया है। खासकर iPhone Air और iPhone 17 की नई कीमतें उन यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव हैं, जो नई Pro सीरीज पर जाने के बजाय पिछले साल के मॉडल खरीदने का इंतजार कर रहे थे।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरApple A19
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
ओएसआईओएस 26
रिज़ॉल्यूशन1170x2532 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Cover Display5.40 इंच
डिस्प्ले7.60 इंच
प्रोसेसरApple A20 Pro
फ्रंट कैमराहां
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
ओएसआईओएस 27
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, iPhone 17, iPhone 17e, iPhone Air, iPhone Price
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  2. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  3. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  4. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  5. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  6. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  7. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  8. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  9. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  10. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »