Apple को लग सकता है झटका, iPhone 15 की शिपमेंट्स में हो सकती है कमी

एपल के स्मार्टफोन्स की चीन में डिमांड घट रही है। इस वर्ष की दूसरी छमाही में आईफोन 16 सीरीज लॉन्च की जा सकती है

Apple को लग सकता है झटका, iPhone 15 की शिपमेंट्स में हो सकती है कमी

कंपनी के स्मार्टफोन्स की चीन में डिमांड घट रही है

ख़ास बातें
  • इस वर्ष की दूसरी छमाही में आईफोन 16 सीरीज लॉन्च की जा सकती है
  • एपल को चीन में सरकार की ओर से की सख्ती का सामना करना पड़ रहा है
  • Huawei जैसी स्मार्टफोन कंपनियों से एपल को कड़ी टक्कर मिल रही है
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पिछले वर्ष लॉन्च हुई कंपनी की iPhone 15 सीरीज और आगामी iPhone 16 सीरीज की शिपमेंट्स में गिरावट हो सकती है। एपल के स्मार्टफोन्स की चीन में डिमांड घट रही है। इस वर्ष की दूसरी छमाही में आईफोन 16 सीरीज लॉन्च की जा सकती है। 

TF Securities International के एनालिस्ट, Ming-Chi Kuo ने Medium पर एक पोस्ट में बताया है कि उनके सप्लाई चेन के सर्वे से यह संकेत मिल रहा है कि एपल ने अपने महतवपूर्ण सेमीकंडक्टर कंपोनेंट्स की शिपमेंट्स को लगभग 20 करोड़ यूनिट्स घटाया है। यह पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत की गिरावट है। इस एनालिस्ट का दावा है कि इस वर्ष की पहली छमाही में एपल की आईफोन 15 सीरीज की शिपमेंट्स लगभग 10 प्रतिशत घटेंगी। इस वर्ष की दूसरी छमाही में आईफोन 16 सीरीज की शिपमेंट्स में लगभग 15 प्रतिशत की कमी हो सकती है। 

Kuo ने बताया है कि आईफोन की शिपमेंट्स में कमी के पीछे कुछ बड़े बदलाव हैं। इनमें फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की लोकप्रियता बढ़ना और प्रीमियम स्मार्टफोन्स में जेनरेटिव AI का इंटीग्रेशन शामिल हैं।  एपल को चीन में सरकार की ओर से की सख्ती के अलावा Huawei जैसी स्मार्टफोन कंपनियों से टक्कर जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए चीन तीसरा सबसे बड़ा मार्केट है। 

चीन में सरकारी एजेंसियों और कुछ कंपनियों ने अपने एंप्लॉयीज पर एपल के डिवाइसेज का इस्तेमाल करने की रोक लगाई गई है। इससे पहले अमेरिकी सरकार ने सिक्योरिटी के कारणों से कुछ चाइनीज ऐप्स पर बंदिशें लगाई थी। चीन की बड़ी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Huawei के अमेरिका में बिजनेस पर भी बंदिशों का असर पड़ा था। मार्केट रिसर्च फर्म IDC के डेटा से पता चलता है कि पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में Huawei की शिपमेंट्स 36.2 प्रतिशत बढ़ी हैं। यह चीन में चौथी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बन गई है। हालांकि, पिछले पूरे वर्ष में एपल ने चीन में Vivo को पीछे छोड़कर 17.3 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ स्मार्टफोन्स की सबसे अधिक बिक्री की है। एनालिस्ट्स का अनुमान है कि इस वर्ष कंपनी की सेल्स पर असर पड़ सकता है। एपल के प्रीमियम स्मार्टफोन्स की चीन में अधिक बिक्री होती है। इस सेगमेंट में चाइनीज स्मार्टफोन्स मेकर्स से इसे कड़ी टक्कर मिल रही है। एपल ने चीन में बिक्री बढ़ाने के लिए इस महीने की शुरुआत में आईफोन्स के प्राइसेज को घटाया था। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • कमियां
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल A16 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
ओएसआईओएस 17
रिज़ॉल्यूशन1179x2556 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Compact design
  • Vibrant 120Hz display
  • Capable processor
  • Good overall camera performance
  • कमियां
  • Average battery life
  • Recycled design
  • AI features free till 2025
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Demand, Export, Apple, Market, IPhone, Shipments, Devices, China, Huawei, Prices
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  2. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  3. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  4. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  5. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  6. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  7. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  8. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  9. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  10. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »