Apple को लगा बड़ा झटका, चीन में गिरी iPhone की सेल्स

एपल को चीन में सरकार की ओर से की सख्ती के अलावा Huawei जैसी स्मार्टफोन कंपनियों से टक्कर जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है

Apple को लगा बड़ा झटका, चीन में गिरी iPhone की सेल्स

कंपनी के प्रीमियम स्मार्टफोन्स की चीन में अधिक बिक्री होती है

ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में Huawei की शिपमेंट्स 36.2 प्रतिशत बढ़ी हैं
  • यह चीन में चौथी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बन गई है
  • एपल ने चीन में बिक्री बढ़ाने के लिए आईफोन्स के प्राइस को घटाया था
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की चीन में iPhone की सेल्स पिछले वर्ष की चौथी तिमाही मं 2.1 प्रतिशत घटी है। एपल को चीन में सरकार की ओर से की सख्ती के अलावा Huawei जैसी स्मार्टफोन कंपनियों से टक्कर जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए चीन तीसरा सबसे बड़ा मार्केट है। 

चीन में सरकारी एजेंसियों और कुछ कंपनियों ने अपने एंप्लॉयीज पर एपल के डिवाइसेज का इस्तेमाल करने की रोक लगाई गई है। इससे पहले अमेरिकी सरकार ने सिक्योरिटी के कारणों से कुछ चाइनीज ऐप्स पर बंदिशें लगाई थी। चीन की बड़ी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Huawei के अमेरिका में बिजनेस पर भी बंदिशों का असर पड़ा था। मार्केट रिसर्च फर्म IDC के डेटा से पता चलता है कि पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में Huawei की शिपमेंट्स 36.2 प्रतिशत बढ़ी हैं। यह चीन में चौथी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बन गई है। हालांकि, पिछले पूरे वर्ष में एपल ने चीन में Vivo को पीछे छोड़कर 17.3 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ स्मार्टफोन्स की सबसे अधिक बिक्री की है। यह पहली बार है कि जब एपल चीन के स्मार्टफोन मार्केट में पहले स्थान पर पहुंची है। हालांकि, एनालिस्ट्स का अनुमान है कि इस वर्ष कंपनी की सेल्स पर असर पड़ सकता है। 

एपल के प्रीमियम स्मार्टफोन्स की चीन में अधिक बिक्री होती है। इस सेगमेंट में चाइनीज स्मार्टफोन्स मेकर्स से इसे कड़ी टक्कर मिल रही है। एपल ने चीन में बिक्री बढ़ाने के लिए इस महीने की शुरुआत में आईफोन्स के प्राइसेज को घटाया था। कंपनी का मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट, Vision Pro 2 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए प्री-ऑर्डर 19 जनवरी को शुरू हुए हैं। पिछले वर्ष जून में वर्ल्डवाइड डिवेलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) में कंपनी ने इसे पेश किया था। अमेरिका में एपल के स्टोर्स और कंपनी के वेब स्टोर से जरिए यह हेडसेट उपलब्ध होगा। यह ऑग्मेंटेड रिएलिटी (AR) और वर्चुअल रिएलिटी (VR) दोनों टेक्नोलॉजीज को सपोर्ट करता है। 

इसका प्राइस 3,499 डॉलर से शुरू होगा। इस डिवाइस के साथ पैकेज में एक सोलो निट बैंड, डुअल लूप बैंड, लाइट सील और दो लाइट सीट कुशंस होंगे। इसके साथ एक बैटरी, USB Type-C केबल, USB Type-C एडैप्टर, कवर और पॉलिशिंग क्लोथ दिया जाएगा। एपल के प्रोडक्ट्स को ट्रैक करने वाले Mark Gurman ने Bloomberg के लिए पावर ऑन न्यूजलेटर में दावा किया था कि Vision Pro के सीमित स्टॉक को अमेरिका में कंपनी के वेयरहाउसेज में भेजा जा रहा है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »