Iphone Factory

Iphone Factory - ख़बरें

  • आईफोन का बड़ा मार्केट बना भारत, मुंबई में दूसरा स्टोर खोलेगी Apple
    कंपनी की मुंबई में दूसरा स्टोर खोलने की योजना है। पिछले वर्ष दिसंबर में कंपनी ने दिल्ली एनसीआर में अपना दूसरा स्टोर नोएडा में शुरू किया था। हालांकि, कुक ने मुंबई में नए स्टोर की लोकेशन की जानकारी नहीं दी है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि यह स्टोर मुंबई के बोरिवली में खोला जा सकता है। देश में कंपनी ने पहला स्टोर बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में शुरू किया था।
  • Apple के लिए बड़ा मार्केट बना भारत, पिछले वर्ष 1.4 करोड़ iPhones की बिक्री 
    पिछले वर्ष लॉन्च की गई एपल की iPhone 17 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। भारत में एपल ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग को भी बढ़ाया है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने देश से 50 अरब डॉलर से ज्यादा के मेड इन इंडिया iPhones का एक्सपोर्ट किया है। एपल ने चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग को घटाया है। इस वजह से भारत में आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग में बढ़ोतरी हो रही है।
  • Apple ने किया 50 अरब डॉलर से ज्यादा के मेड इन इंडिया iPhones का एक्सपोर्ट
    केंद्र सरकार की प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स ने भारत से 50 अरब डॉलर से अधिक के आईफोन्स की शिपमेंट की है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा वित्त वर्ष के शुरुआती नौ महीनों में कंपनी ने लगभग 16 अरब डॉलर के आईफोन मॉडल्स का एक्सपोर्ट किया है। देश से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट के लिए अमेरिका एक बड़ा मार्केट है।
  • अमेरिका के स्मार्टफोन मार्केट में भारत की बढ़ी ताकत, टैरिफ के बावजूद एक्सपोर्ट हुआ तिगुना
    अमेरिका में टैरिफ के प्रेशर के बावजूद स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी के पीछे प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम, वेंडर्स का मजबूत इकोसिस्टम और इंटरनेशनल स्मार्टफोन मेकर्स का इनवेस्टमेंट प्रमुख कारण हैं। देश से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट में iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple की बड़ी हिस्सेदारी है।
  • Apple के लिए तीसरा सबसे बड़ा मार्केट भारत, iPhone 16 की जोरदार सेल्स
    भारत से स्मार्टफोन्स का एक्सपोर्ट भी बढ़ रहा है। इस एक्सपोर्ट मे्ं एपल और दक्षिण कोरिया की Samsung की बड़ी हिस्सेदारी है। कंपनी की iPhone 17 सीरीज की भी देश में मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है। इसके लिए एपल के कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स Foxconn और Tata Group की फैक्टरियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। देश में पिछले वित्त वर्ष में एपल की सेल्स लगभग 9 अरब डॉलर की रही थी।
  • भारत में AirPods की मैन्युफैक्चरिंग दोगुनी कर सकती है Apple!
    एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर फॉक्सकॉन की योजना अपनी प्रोडक्शन लाइंस में से कुछ में बदलाव कर AirPods के नए मॉडल्स की मैन्युफैक्चरिंग करने की है। इनमें हाल ही में लॉन्च किया गया AirPods Pro 3 शामिल हो सकता है। फॉक्सकॉन की योजना हैदराबाद की अपनी फैक्टरी में AirPods की मासिक मैन्युफैक्चरिंग को लगभग एक लाख यूनिट्स से बढ़ाकर दो लाख यूनिट्स करने की है।
  • Apple ने कमजोर डिमांड की वजह से घटाई iPhone Air की मैन्युफैक्चरिंग!
    कंपनी ने iPhone Air की मैन्युफैक्चरिंग को घटाने का फैसला किया है। इसका कारण चीन के अलावा अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में इस स्मार्टफोन की कम बिक्री है। हालांकि, iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के लिए एपल को मजबूत डिमांड मिल रही है। iPhone Air में एपल का A19 Pro चिप और 6.5 इंच डिस्प्ले दिया गया है।
  • स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग में बड़ी पावर बन रहा भारत, सितंबर में एक्सपोर्ट 95 प्रतिशत बढ़ा
    इस वर्ष अप्रैल से सितंबर के बीच अमेरिका को यह एक्सपोर्ट बढ़कर लगभग 9.4 अरब डॉलर का रहा है। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह लगभग 3.1 अरब डॉलर का था। ICEA का अनुमान है कि मौजूदा वित्त वर्ष में स्मार्टफोन्स का एक्सपोर्ट बढ़कर लगभग 35 अरब डॉलर पर पहुंच सकता है। पिछले महीने लॉन्च की गई Apple की iPhone 17 सीरीज की भी भारत में मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है।
  • Apple के अगले CEO बन सकते हैं John Ternus, कंपनी के चीफ Tim Cook की हो सकती है रिटायरमेंट!
    एपल के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर की पोस्ट के लिए कंपनी में हार्डवेयर इंजीनियरिंग के वाइस प्रेसिडेंट, John Ternus प्रमुख दावेदार हैं। पिछले 24 वर्षों से Ternus ने कंपनी में विभिन्न पोस्ट्स पर कार्य किया है। इसके अलावा अस्थायी तौर पर एपल के रिटेल चीफ, Deirdre O'Brien को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। हाल ही में कंपनी ने आईफोन 17 सीरीज को लॉन्च किया था।
  • भारत में एपल ने की 9 अरब डॉलर की रिकॉर्ड सेल्स, iPhones की बड़ी हिस्सेदारी 
    इस वर्ष मार्च तक एपल का रेवेन्यू एक वर्ष पहले के 8 अरब डॉलर से लगभग 13 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी की सेल्स में आईफोन्स की बड़ी हिस्सेदारी है। इसके MacBook कंप्यूटर्स की डिमांड भी बढ़ रही है। एपल की सेल्स में भारत की हिस्सेदारी में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है। कंपनी को अपने कुछ बड़े मार्केट्स में सेल्स के बढ़ने की धीमी दर जैसी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
  • Apple की भारत में iPhone 17 के सभी मॉडल्स की मैन्युफैक्चरिंग की तैयारी
    टाटा ग्रुप के साथ एपल अपनी पार्टनरशिप को बढ़ा रही है। देश में अगले दो वर्षों में असेंबल किए जाने वाले सभी आईफोन मॉडल्स में टाटा ग्रुप की हिस्सेदारी आधी हो सकती है। इस वर्ष की अप्रैल तिमाही में भारत से एपल ने लगभग 7.5 अरब डॉलर के आईफोन्स का एक्सपोर्ट किया है। इसकी तुलना में पिछले वित्त वर्ष में देश से कंपनी ने लगभग 17 अरब डॉलर के आईफोन्स का एक्सपोर्ट किया था।
  • Apple ने भारत में शुरू की iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग
    एपल की योजना आईफोन 17 सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल की भारत और चीन में साथ में असेंबलिंग करने की है। कंपनी की आगामी स्मार्टफोन सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हो सकते हैं। नई आईफोन सीरीज को 9 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है। फॉक्सकॉन की फैक्टरी में आईफोन 16 और आईफोन 14 की भी असेंबलिंग की जा रही है।
  • अमेरिका में बिकने वाले ज्यादातर स्मार्टफोन्स अब मेड इन इंडिया
    अमेरिका में स्मार्टफोन्स के सबसे बड़े सोर्स के तौर पर भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है। इसका बड़ा कारण Apple का भारत में अपने iPhones की असेंबलिंग बढ़ाना है। इस वर्ष की दूसरी तिमाही में अमेरिका को एक्सपोर्ट किए गए स्मार्टफोन्स का पहली बार भारत सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरर रहा है। अमेरिका में मेड इन इंडिया डिवाइसेज की वॉल्यूम पिछली तिमाही में तिगुनी से अधिक बढ़ी है।
  • भारत में AirPods की मैन्युफैक्चरिंग में चीन की अड़चन, रेयर अर्थ मेटल का एक्सपोर्ट रोका
    फॉक्सकॉन की तेलंगाना की फैक्टरी में डायसप्रोसियम की कमी हो रही है। यह एक रेयर अर्थ मेटल है जो ईयरबड्स में इस्तमाल होने वाले हाई-परफॉर्मेंस मैग्नेट्स में एक महत्वपूर्ण कंपोनेंट है। इसके साथ ही नियोडायमियम का इस्तेमाल एयरपॉड्स में साउंड लाने वाले ऑडियो ड्राइवर्स बनाने में किया जाता है। इन दोनों रेयर अर्थ मेटल्स का चीन एक बड़ा एक्सपोर्टर है।
  • Apple के लिए iPhones बनाने वाली Foxconn ने भारत में फैक्टरियों से चाइनीज स्टाफ को निकाला
    भारत में फॉक्सकॉन के लगभग 80,000 वर्कर्स हैं। यह आईफोन्स की सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरर है। हालांकि, फॉक्सकॉन की मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हिस्सा चीन में है। एपल की चीन में मैन्युफैक्चरिंग को घटाने की स्ट्रैटेजी के तहत भारत में फॉक्सकॉन ने आईफोन की असेंबलिंग को बढ़ाया है। पिछले वित्त वर्ष में देश से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट में आईफोन की हिस्सेदारी लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये की थी।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »