UPI ट्रांजैक्शंस पर कस्टमर्स को नहीं देना होगा चार्ज, सरकार ने दी जानकारी

देश में जुलाई में UPI ने लगभग 29.9 लाख करोड़ रुपये की लगभग 2,366 करोड़ ट्रांजैक्शंस को प्रोसेस किया है। दुनिया में भारत डिजिटल तरीके से सबसे तेज पेमेंट्स करने वाला देश बन चुका है

UPI ट्रांजैक्शंस पर कस्टमर्स को नहीं देना होगा चार्ज, सरकार ने दी जानकारी

मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस ने स्पष्ट किया है कि पर्सन-टु-पर्सन (P2P) UPI ट्रांजैक्शंस पर चार्ज नहीं लगेगा

ख़ास बातें
  • देश में जुलाई में UPI के जरिए लगभग 2,366 करोड़ ट्रांजैक्शंस हुई हैं
  • सरकार ने बताया है कि UPI ट्रांजैक्शंस पर चार्ज नहीं लगाया जाएगा
  • यह पेमेंट सर्विस श्रीलंका, भूटान और कुछ अन्य देशों में भी लॉन्च हुई है
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ट्रांजैक्शंस पर यूजर्स को चार्ज नहीं देना होगा। मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस ने स्पष्ट किया है कि पर्सन-टु-पर्सन (P2P) UPI ट्रांजैक्शंस पर चार्ज नहीं लगाया जाएगा। हाल ही में पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट में किए गए बदलाव के बाद यह आशंका जताई गई थी कि UPI के यूजर्स को पेमेंट्स करने के लिए चार्ज देना पड़ सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाया जाता है तो यह सीमित मर्चेंट ट्रांजैक्शंस पर लागू होगा। इस प्रकार के चार्ज एक विशेष सीमा से अधिक और मामूली दर पर लगाए जाएंगे। डेबिट या क्रेडिट कार्ड पर लागू MDR से यह दर काफी कम होगी। सरकार ने यह स्पष्ट तौर पर कहा है कि कस्टमर्स को UPI पर ट्रांजैक्शंस चार्ज नहीं देने होंगे। सभी P2P टांजैक्शंस पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। 

देश में जुलाई में UPI ने लगभग 29.9 लाख करोड़ रुपये की लगभग 2,366 करोड़ ट्रांजैक्शंस को प्रोसेस किया है। दुनिया में भारत डिजिटल तरीके से सबसे तेज पेमेंट्स करने वाला देश बन चुका है। विदेश में भी कुछ देशों में UPI के जरिए पेमेंट सर्विस को लॉन्च किया गया है। UPI के लिए जल्द ही बिना एक्टिव़ इंटरनेट कनेक्शन के ट्रांजैक्शंस का फीचर भी शुरू हो सकता है। इस फीचर से दूरदराज और लो नेटवर्क वाले क्षेत्रों में डिजिटल तरीके से पेमेंट्स करने में आसानी होगी। UPI की ऑफलाइन पेमेंट्स के लिए मर्चेंट प्वाइंट-ऑफ-सेल (PoS) फर्मों को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) से सर्टिफिकेशन की जरूरत होगी। 

हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि कस्टमर्स के स्मार्टफोन या मर्चेंट के PoS टर्मिनल पर इंटरनेट कनेक्शन के बिना पेमेंट्स की सुविधा जल्द शुरू होगी। NPCI इसके लिए कम्पैटिबल PoS टर्मिनल्स को सर्टिफाइ करना शुरू करेगी। UPI ट्रांजैक्शंस के लिए ऑफलाइन फीचर NFC टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगा। इससे यूजर्स NFC-एनेबल्ड स्मार्टफोन को इस फीचर के लिए सपोर्ट वाले टर्मिनल्स पर टैप कर ऑफलाइन UPI पेमेंट्स कर सकेंगे। ऑफलाइन पेमेंट्स शुरुआत में 2,000 रुपये प्रति पेमेंट तक सीमित हो सकती हैं। यह फीचर दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों और विमान की उड़ानों में पेमेंट्स के लिए मददगार हो सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आज से बढ़ जाएगी iPhone 17 की कीमत? मैमोरी चिप की कमी को बताया जा रहा जिम्मेदार
  2. Amazon Great Freedom Sale में सस्ता हो गया OnePlus का 7000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Flipkart Freedom Sale: 33 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25+
  4. UPI ट्रांजैक्शंस पर कस्टमर्स को नहीं देना होगा चार्ज, सरकार ने दी जानकारी
  5. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Canon, Epson और कई ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  6. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में OnePlus, Xiaomi और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट 
  7. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा 200MP तीन कैमरा सेटअप! चार रंगों के साथ रेंडर्स में दिखी झलक
  8. Amazon सेल में 18 हजार तक खरीदें 34 हजार एमआरपी वाले iQOO, Realme लेटेस्ट फोन!
  9. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
  10. Amazon Great Freedom Sale: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी वाले ये फोन, सबसे तगड़ी डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »