Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप

Amazon पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर Amazon Great Freedom Sale शुरू हो गई है।

Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप

Photo Credit: Amazon

Amazon Great Freedom Sale स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुरू हुई है।

ख़ास बातें
  • Acer Aspire Lite ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹45,990 में लिस्ट किया गया है।
  • Dell 15 Laptop ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹49,990 में उपलब्ध हो रहा है।
  • HP 15 (2026) अमेजन पर सेल के दौरान ₹47,970 में लिस्टेड है।
विज्ञापन

Amazon पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर Amazon Great Freedom Sale शुरू हो गई है, जिसमें स्मार्टफोन से लेकर, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, ईयरबड्स, टैबलेट, स्मार्टवॉच और होम अप्लायंसेज आदि पर छूट मिल रही है। आज हम ₹50,000 के बजट में आने वाले लैपटॉप की बात कर रहे हैं, जिन्हें ई-कॉमर्स साइट पर धांसू डील के साथ खरीदा जा सकता है। आइए ₹50,000 में आने वाले लैपटॉप पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर ऑफर और कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Lenovo V15 G4 AMD Athlon Silver 7120U Laptop
Lenovo V15 G4 AMD Athlon Silver 7120U Laptop ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹44,999 में लिस्टेड है। वहीं बैंक ऑफर के मामले में एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹1750 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 43,249 हो जाएगी। इस लैपटॉप में 8GB LPDDR5 RAM और 512GB SSD PCIe दी गई है। यह लैपटॉप विंडोज 11 पर काम करता है। इसमें 15.6 इंच की FHD डिस्प्ले दी गई है। यह AMD Radeon 610M से लैस है।

Acer Aspire Lite
Acer Aspire Lite ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹45,990 में लिस्ट किया गया है। वहीं बैंक ऑफर के मामले में एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹2500 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 43,490 हो जाएगी। Aspire Lite में Intel Core 3-100U प्रोसेसर दिया गया है। यह लैपटॉप 8GB DDR4 RAM/512GB SSD से लैस है। इस लैपटॉप में 15.6 इंच की FHD IPS डिस्प्ले दी गई है। यह विंडोज 11 होम पर काम करता है।

Dell 15 Laptop 
Dell 15 Laptop ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹49,990 में उपलब्ध हो रहा है। सेल के दौरान कूपन ऑफर से ₹1000 की बचत हो रही है। वहीं बैंक ऑफर में एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹1750 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 47,240 हो जाएगी। Dell 15 Laptop में 14th Gen Intel Core i3/Core 3 100U प्रोसेसर है। इसमें 8GB DDR4 और 512 SSD है। इसमें 15.6 इंच की IPS FHD डिस्प्ले है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है।

Asus Vivobook Go 14 (2026)
Asus Vivobook Go 14 (2026) अमेजन ग्रेट फ्रीडम सेल में ₹44,990 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹2,000 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 42,990 हो जाएगी। Asus Vivobook Go 14 (2026) में AMD Ryzen 3 30 प्रोसेसर और AMD Radeon iGPU है। इसमें 8GB RAM और 512GB SSD है। इस लैपटॉप में 14 इंच की FHD डिस्प्ले है और यह विंडोज 11 पर काम करता है।

HP 15 (2026)
HP 15 (2026) अमेजन पर सेल के दौरान ₹47,970 में लिस्टेड है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹1439 तक कैशबैक मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 46,531 हो जाएगी। HP 15 (2026) में 15.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह लैपटॉप AMD Ryzen 3 Quad Core 7335U से लैस है। इसमें 8GB DDR5 और 512GB SSD दी गई है। यह विंडोज 11 होम के साथ आता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Amazon Great Freedom Sale, Top Deals on Laptop
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: 3 महीने तक डेली 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल के साथ कौन सा प्लान है बेस्ट
  2. Google Maps बना AI ट्रिप प्लानर, घूमने की जगहें बताने से लेकर अपॉइंटमेंट तक करेगा बुक, ऐसे करें यूज
  3. Kia Syros EV vs Maruti Suzuki e Vitara: रेंज, पावर और सेफ्टी फीचर्स में कौन है आगे
  4. मोबाइल से लैपटॉप तक, हर जगह आएगा काम! AOC ने लॉन्च किया 16-इंच स्लिम मॉनिटर, जानें कीमत
  5. कंप्यूटर में सेव फाइलों के नाम हो सकते हैं लीक, eMudhra पर सरकार का अलर्ट, कंपनी ने कहा...
  6. Redmi Note 17 5G का अपग्रेडेड वर्जन आ रहा, मिलेगी पहले से बड़ी बैटरी, जानें सबकुछ
  7. BGMI में दिखेगा मशहूर कॉमेडियन समय रैना का अवतार! गेम में मिलेंगे खास मिशन
  8. Redmi Note 18 5G होगा 8888mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च!
  9. Hercules Lyon इलेक्ट्रिक बाइक 540 Wh बैटरी, Bosch मोटर के साथ हुई पेश, जानें कीमत
  10. iPhone 17 vs iPhone 16 vs iPhone 15: जानें कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »