Moto G Max में 6.72 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा।
Photo Credit: Flipkart
Moto G Max में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट मिलने वाला है।
Motorola भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्ट Moto G Max के रुप में लॉन्च करने जा रही है। फोन की लॉन्च डेट निर्धारित हो चुकी है। अगले हफ्ते में यह फोन मार्केट में एंट्री लेने जा रहा है। फोन में फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। फोन में 7000mAh की बैटरी होगी और साथ में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलने वाला है। इस फोन में कंपनी ने डुअल कैमरा दिया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन लेंस मिलता है। इसके अलावा यह IP64 रेटिंग से लैस होगा जो इसे मजबूत और टिकाऊ बनाएगी। आइए जानते हैं Moto G Max के भारत में लॉन्च से पहले सभी खास बातें।
Moto G Max भारत में 14 अगस्त को लॉन्च होने जा रहा है। फोन को कंपनी Flipkart के माध्यम से लॉन्च करने वाली है। Flipkart पर इसके लिए एक समर्पित माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है। फोन को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के सोशल मीडिया चैनल्स पर इसके सभी डिटेल्स उपलब्ध होंगे।
Moto G Max की कीमत का खुलासा अभी होना बाकी है। फोन के मिडरेंज डिवाइस के रूप में लॉन्च किया जाने वाला है।
Moto G Max के लॉन्च से पहले लगभग सभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कंपनी ने कर दिया है। फोन में 6.72 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें 1,050 निट्स की ब्राइटनेस है जो HBM मोड में मिलती है। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें Water Touch 2.0 टेक्नोलॉजी दी है जो बरसात जैसे मौसम में वरदान बन जाती है। फोन की स्क्रीन भीग भी जाए तो यह स्मूदली काम करती रहती है।
Moto G Max में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट मिलता है। इसमें कंपनी ने 18GB तक रैम होने की बात कही है जिसमें वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी शामिल है। फोन में UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ आने वाला है। कंपनी ने इसके साथ दो साल तक एंड्रॉयड अपडेट और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।
फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा जिसमें Sony LYTIA 600 सेंसर लगा है। साथ में कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलने वाला है। इसमें कई AI फीचर्स का सपोर्ट भी शामिल होगा जो फोटोग्राफी के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएंगे।
फोन का खास फीचर इसकी बैटरी भी है जो कि 7000mAh कैपिसिटी के साथ आने वाली है। कंपनी का दावा है कि इसकी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी 1000 साइकल पूरी करने के लिए टेस्ट की गई है। साउंड के लिए फोन में स्टीरियो स्पीकर्स मौजूद होंगे। साथ में Dolby Atmos का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है।
फोन को कंपनी IP64 रेटिंग दी है जो इसे पानी के छींटों में खराब होने से बचाती है। इसके अलावा स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass Ceramic सेफ्टी मिलने वाली है। फोन मजबूती के लिए MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन से लैस होगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में