Technlogy News Today: OnePlus के स्मार्टफोन लॉन्च से लेकर मोबाइल टैरिफ बढ़ने की संभावना, ये हैं आज की महत्वपूर्ण खबरेें

स्मार्टफोन मार्केट के नए ब्रांड AI+ स्मार्टफोन ने अपने पहले स्मार्टफोन AI+ Pulse और AI+ Nova 5G को लॉन्च कर दिया है। Pulse और Nova 5G में 6.75 इंच की डिस्प्ले दिया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 जुलाई 2025 21:27 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus ने मंगलवार को भारत में Buds 4 को लॉन्च किया है
  • इन ईयरफोन का प्राइस 5,999 रुपये का है
  • ये 55 dB तक एडैप्टिव ANC को सपोर्ट करते हैं

Twitter के को-फाउंडर और पूर्व CEO Jack Dorsey ने एक नया मैसेजिंग ऐप लॉन्च किया है

टेक्नोलॉजी के सेगमेंट में आपके लिए महत्वपूर्ण और दिलचस्प आज की कुछ प्रमुख खबरों का सार हम यहां पेश कर रहे हैं। बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus ने भारत में Nord CE 5 और Nord 5 को मंगलवार को लॉन्च किया है। इसके अलावा अन्य दिलचस्प खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए आप इनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं 

1. OnePlus ने भारत में लॉन्च किए Nord CE 5,  Nord 5
Advertisement

  
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर OnePlus ने भारत में Nord CE 5 Nord 5 को भारत में लॉन्च किया है। कंपनी के Nord 5 में OnePlus Nord 4 का सक्सेसर है और इसमें कई बड़े अपग्रेड्स दिए गए हैं। इसमें स्मार्टफोन 4nm प्रोसेस पर बना Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

2.  90 शहरों में 10 मिनट में घर पर डिलीवर होंगे JioBharat और JioPhone Prima
Advertisement

   
Instamart ने अपने प्लेटफॉर्म पर Jio के लोकप्रिय मोबाइल फोन लॉन्च करने के लिए टेलीकॉम दिग्गज के साथ साझेदारी की है। अब भारत के 95 शहरों के ग्राहक Instamart पर JioBharat और JioPhone Prima2 फोन ऑर्डर कर सकते हैं और  मिनटों में अपने दरवाजे पर डिलीवरी पा सकते हैं। आपको बता दें कि क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर यह पहली बार लॉन्च हुआ है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 
Advertisement

3. OnePlus Buds 4 भारत में लॉन्च, 45 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स

   
चाइनीज डिवाइसेज मेकर OnePlus ने मंगलवार को भारत में Buds 4 को लॉन्च किया है। ये TWS ईयरफोन डुअल ड्राइवर्स, डुअल DAC यूनिट और एडैप्टिव नॉयस कैंसलेशन (ANC) सपोर्ट के साथ हैं। OnePlus Buds 4 की केस के साथ बैटरी 45 घंटे तक चलने का दावा किया गया है। इन ईयरफोन को OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 के साथ लॉन्च किया गया है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
Advertisement

4. अब बिना इंटरनेट और नंबर के होगी चैट, Bitchat उड़ा देगा WhatsApp के होश!
Advertisement

  
Twitter के को-फाउंडर और पूर्व CEO Jack Dorsey ने एक नया मैसेजिंग ऐप लॉन्च किया है, जिसका नाम है Bitchat। यह ऐप WhatsApp और Telegram जैसी सर्विसेस से बिल्कुल अलग तरीके से काम करता है, क्योंकि यह बिना इंटरनेट, बिना मोबाइल नंबर और बिना अकाउंट के चल सकता है। Bitchat एक पीयर-टू-पीयर (P2P) ब्लूटूथ बेस्ड मैसेजिंग ऐप है, जो पूरी तरह से डिसेंट्रलाइज्ड है। यानी कोई सर्वर, कोई क्लाउड स्टोरेज या सेंसरशिप नहीं। Jack Dorsey का यह नया प्रोजेक्ट TestFlight (iOS बीटा) पर लाइव हो गया है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 

5.  मोबाइल का इस्तेमाल जल्द हो सकता है महंगा, टेलीकॉम कंपनियों की प्राइस बढ़ाने की तैयारी

  
टेलीकॉम कंपनियां अगले कुछ महीनों में टैरिफ को बढ़ा सकती हैं। टैरिफ में यह बढ़ोतरी 10 से 12 प्रतिशत की हो सकती है। पिछले वर्ष टेलीकॉम कंपनियों ने बेस प्राइसेज को 10 से 12 प्रतिशत तक बढ़ाया था। मई में एक्टिव सब्सक्राइबर्स की संख्या में मजबूत बढ़ोतरी होने के बाद इन कंपनियों ने मोबाइल टैरिफ को बढ़ाने की योजना बनाई है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  2. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.