TCS में वर्क फ्रॉम होम पर होगी सख्ती, हायरिंग में नहीं होगी कटौती

हाल ही में सॉफ्टवेयर कंपनियों के संगठन Nasscom ने बताया था कि पिछले फाइनेंशियल ईयर में इस इंडस्ट्री ने केवल 60,000 जॉब्स जोड़ी हैं

TCS में वर्क फ्रॉम होम पर होगी सख्ती, हायरिंग में नहीं होगी कटौती

कंपनी ने एंप्लॉयीज के लिए सप्ताह में पांच दिन ऑफिस में अटेंडेंस लगाना जरूरी किया है

ख़ास बातें
  • कंपनी ने कहा है कि वह डिमांड के अनुसार हायरिंग करेगी
  • पिछले फाइनेंशियल ईयर में इस इंडस्ट्री ने केवल 60,000 जॉब्स जोड़ी हैं
  • कंपनी के लिए सबसे बड़े मार्केट अमेरिका में प्रॉफिट में कमी हुई है
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने बताया है कि उसकी हायरिंग को घटाने की योजना नहीं है। हालांकि, कंपनी ने कहा है कि वह डिमांड के अनुसार हायरिंग करेगी। हाल ही में सॉफ्टवेयर कंपनियों के संगठन Nasscom ने बताया था कि पिछले फाइनेंशियल ईयर में इस इंडस्ट्री ने केवल 60,000 जॉब्स जोड़ी हैं। 

TCS के चीफ एग्जिक्यूटिव, K Krithivasan ने कहा, "इकोनॉमी में सुधार हो रहा है और हमें अधिक कार्य के लिए अधिक लोगों की जरूरत होगी। हमारी हायरिंग की योजना को घटाने की योजना नहीं है। हमें हायरिंग की रफ्तार में बदलाव करना पड़ सकता है।" मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की तीसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट लगभग 8.2 प्रतिशत बढ़कर लगभग 11,735 करोड़ रुपये का था। हालांकि, कंपनी के लिए सबसे बड़े मार्केट अमेरिका में प्रॉफिट में कमी हुई थी। Krithivasan ने बताया कि TCS के छह लाख से अधिक एंप्लॉयीज में दो लाख से अधिक विमेन हैं। 

कंपनी की एंप्लॉयीज के लिए वर्क-फ्रॉम-होम की पॉलिसी पर उन्होंने कहा कि सीनियर एंप्लॉयीज और सहकर्मियों से महत्वपूर्ण सीख मिलती है और यह वर्क-फ्रॉम-होम से नहीं हो सकता। उनका कहना था, "मेरा मानना है कि वर्क-फ्रॉम-होम या हाइब्रिड मॉडल व्यक्तिगत तौर पर और कंपनी के लिए आगे बढ़ने का सही तरीका नहीं है। हम आपसी सहयोग को महत्व देते हैं और यह जूम कॉल्स या अन्य ऑनलाइन मीडियम के जरिए नहीं किया जा सकता।" हाल ही में TCS ने अपने एंप्लॉयीज के लिए सैलरी में बढ़ोतरी और वेरिएबल के भुगतान को ऑफिस से कार्य करने से जुड़े नियम से जोड़ने का फैसला किया था। कंपनी में यूनिट्स के हेड्स ने अपनी टीमों को बताया था कि प्रमोशन के लिए जरूरी ग्रेड उनके ऑफिस से कार्य करने पर बेस्ड होंगे। कंपनी निर्धारित कोर्सेज को पूरा करने वाले नए एंप्लॉयीज को डिजिटल कंपनसेशन की पेशकश कर रही है। इससे वे तीन लाख रुपये के सालाना पैकेज से अधिक सैलरी के पात्र हो जाएंगे। 

प्रमोशन और सैलरी में बढ़ोतरी के लिए रिटर्न-टु-ऑफिस के नियम को मानना जरूरी होगा। TCS ने एंप्लॉयीज के लिए सप्ताह में पांच दिन ऑफिस में अटेंडेंस लगाना जरूरी किया है। इससे कुछ टीमों के लिए वर्क फ्रॉम होम की सुविधा को वापस लिया गया है। कंपनी ने एंप्लॉयीज से उनके निवास के करीब के ऑफिस को चुनने के बजाय उनके निर्धारित ऑफिस में जाने को कहा है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »