• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • कैंसर की 137 दवाएं हुई सस्ती, Pharma Sahi Daam ऐप से जानें सही कीमत, खरीदने से पहले समझे

कैंसर की 137 दवाएं हुई सस्ती, Pharma Sahi Daam ऐप से जानें सही कीमत, खरीदने से पहले समझे

सरकार ने 137 कैंसर की दवाओं की कीमतों को संशोधित किया, जिसकी जानकारी Pharma Sahi Daam ऐप पर मिल सकती है।

कैंसर की 137 दवाएं हुई सस्ती, Pharma Sahi Daam ऐप से जानें सही कीमत, खरीदने से पहले समझे

Photo Credit: Pexels/Pharma Sahi Daam

Pharma Sahi Daam ऐप पर दवा की कीमत की सही जानकारी पा सकते हैं।

ख़ास बातें
  • सरकार ने देश में कैंसर की 137 दवाओं के नए दाम तय कर दिए हैं।
  • कैंसर की दवाओं की कीमतों में 96.45% तक कटौती हुई।
  • Pharma Sahi Daam ऐप से दवाओं की कीमतों की सही जानकारी पा सकते हैं।
विज्ञापन

भारत सरकार ने देश में कैंसर की 137 दवाओं के नए दाम तय कर दिए हैं, जिनसे दवाओं की कीमतों में 96.45% तक कटौती हुई। अब अगर आप मेडिकल स्टोर या हॉस्पिटल से दवा खरीदने जा रहे हैं तो कीमतों को एक बार फिर चेक जरूर करें। सरकार द्वारा पेश किया गया Pharma Sahi Daam ऐप और पोर्टल इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप आसानी से कैंसर की दवाओं के नए दाम चेक कर सकते हैं। आइए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं।
 

137 दवाएं हुईं सस्ती

नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) का कहना है कि 137 नॉन शेड्यूल एंटी कैंसर मेडिसिन पर ट्रेड मार्जिन रैशनलाइजेशन (TMR) लागू हो गया है, जिसके सख्ती से मॉनिटर किया जाएगा। 9 नवंबर से इन दवाओं की घटी हुई कीमतें सभी जगह प्रभावी हो गई हैं। NPPA की वेबसाइट और Pharma Sahi Daam ऐप/पोर्टल पर दवाओं की नई कीमतों की जानकारी उपलब्ध है। सभी निर्माताओं, रिटेल विक्रेताओं, डीलर, हॉस्पिटल और मेडिकल इंस्टीट्यूट को निर्देश दिया गया है कि वे इन नई कीमतों पर दवाओं को सेल करें और अपने स्टोर के साथ-साथ वेबसाइट पर अपडेटेड कीमतों सही से जानकारी दें।

महंगी मिली दवा तो शिकायत करें
स्टेट ड्रग कंट्रोलर्स (SDC) दवा निर्माताओं, डीलर, हॉस्पिटल और मेडिकल इंस्टीट्यूट को सख्ती से मॉनिटर करेगा कि इन नियमों का पालन ठीक से हो रही है या नहीं, जिससे यह सुनिश्चित हो सकेगा कि कम MRP का लाभ मरीजों तक पहुंचे। अगर कोई दवा को पहले जैसे दामों पर बेचता है तो DPCO, 2013 के प्रावधानों के तहत ज्यादा कीमत वसूलने वालों पर कार्रवाई की जा सकती है। अगर कोई दवा को महंगा बेचता है, उनकी कमी होती या उपलब्धता नहीं होती है तो इसके लिए आप Pharma Sahi Daam ऐप और पोर्टल पर जाकर सही कीमतों की जांच कर सकते हैं और NPPA हेल्पलाइन या ईमेल के जरिए शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

मरीजों को मिले लाभ
केंद्र सरकार ने कैंसर के इलाज में उपयोग होने वाली 137 नॉन शेड्यूल दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर 30% की लिमिट तय की गई है। सरकार चाहती है कि इन दवाओं को खरीदने वाले मरीजों को कम भुगतान करना पड़े। NPPA ने 17 अक्टूबर को एक आदेश जारी कर इन दवाओं को ट्रेड मार्जिन रैशनलाइजेशन (TMR) सिस्टम के अंदर ला दिया है। इसके तहत इन मेडिसिन की बिक्री पर होने वाले फायदे को 30 प्रतिशत तक सीमित किया गया है। 9 नवंबर तक 85 मेडिसिन कंपनियों ने 137 में से 121 दवाओं के लिए नई एमआरपी की जानकारी दी है जो कि 1,366 स्टॉक कीपिंग यूनिट्स पर लागू होती है।

दवा की कीमतों में 96.45 प्रतिशत तक आई कमी
इस बदलाव के बाद दवाओं की कीमतों में सबसे ज्यादा 96.45 प्रतिशत तक कमी दर्ज की गई। जबकि 650 से ज्यादा फॉर्मूलेशन की एमआरपी में 50 प्रतिशत से ज्यादा कमी आई है। कीमतों में सबसे ज्यादा कटौती 50-75 प्रतिशत की रेंज में देखने को मिली है। सरकार को अनुमान है कि इस कदम से कैंसर मरीजों को कुल 3,541 करोड़ की बचत हो सकती है। इस बचत को पुरानी और नई कीमतों की तुलना करके और अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच हुई बिक्री की मात्रा पर इस अंतर को लागू करके निकाला गया है। 30% की यह लिमिट पूरी मेडिसिन सप्लाई चेन पर लागू होती है, जिसमें रिटेल स्टोर और हॉस्पिटल की फार्मेसी भी शामिल हैं। सरकार द्वारा कीमतों में बदलाव की गई दवाओं में टैबलेट या इंजेक्शन से लेकर अलग से बेची जाने वाले या कॉम्बिनेशन आदि पर लागू है।

कैसे करें जांच

  • कैंसर की दवा की सही कीमत की जानकारी पाने के लिए Pharma Sahi Daam ऐप और पोर्टल पर जा सकते हैं, इसके अलावा NPPA की वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।
  • ऐप और वेबसाइट पर TMR कैंसर ड्रग्स का टैब नजर आएगा, आपको उस पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद सर्च बार में उस दवा का नाम या ब्रांड का नाम दर्ज करना है। अब आपको स्क्रीन पर उसका नया दाम नजर आ जाएगा।
  • अब आपको संशोधित कीमत की जानकारी दुकानदार को देनी है और उसी कीमत पर दवा खरीदनी है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
  2. Oppo Pad 6 ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, मिलेगी 10,000mAh से बड़ी बैटरी!
  3. कैंसर की 137 दवाएं हुई सस्ती, Pharma Sahi Daam ऐप से जानें सही कीमत, खरीदने से पहले समझे
  4. कानों में ईयरिंग की तरह लगेंगे Xiaomi के नए ईयरबड्स, फुल चार्ज में चलेंगे 38 घंटे!
  5. BYD Denza D9 इलेक्ट्रिक MPV भारत में लॉन्च, 608Km रेंज और 9 एयरबैग्स से लैस, जानें कीमत
  6. सर्दियों के लिए खास Signify ने वाटर हीटर और रूम हीटर किए लॉन्च, कीमत ₹5999 से शुरू
  7. Samsung ने Warby Parker, Gentle Monster इंटेलिजेंट आईवियर किए लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
  8. Xiaomi की नई स्मार्टवॉट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले, 14 दिन की बैटरी!
  9. 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला Oppo A7 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. ₹46 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का बड़ी डिस्प्ले वाला फ्लैगशिप फोन, यहां से खरीदें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »