• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट

Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट

Oppo की चीन में वेबसाइट पर Oppo Pad Air 6 और Oppo Watch 5 की भी लिस्टिंग हुई है। इस टैबलेट और स्मार्टवॉच को Oppo Reno 17 सीरीज के साथ पेश किया जा सकता है

Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है

ख़ास बातें
  • इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Oppo Reno 17 Pro शामिल होगा
  • Oppo Reno 17 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 200 MP का प्राइमरी कैमरा होगा
  • इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo की नई स्मार्टफोन सीरीज को अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Oppo Reno 17 Pro शामिल होगा। Oppo Reno 17 की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7 Gen चिपसेट होगा। 

Oppo ने बताया है कि Oppo Reno 17 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek  Dimensity 8550 Super होगा। ये स्मार्टफोन्स Android 17 पर बेस्ड Oppo के ColorOS 17 पर चलेंगे। इस स्मार्टफोन सीरीज के लिए चीन में प्री-ऑर्डर्स शुरू हो गए हैं। इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर देने वाले कस्टमर्स को गिफ्ट भी मिल सकते हैं। Oppo की चीन में वेबसाइट पर Oppo Pad Air 6 और Oppo Watch 5 की भी लिस्टिंग हुई है। इस टैबलेट और स्मार्टवॉच को Oppo Reno 17 सीरीज के साथ पेश किया जा सकता है। 

आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Oppo Reno 17 Pro में 6.32 इंच 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। Oppo Reno 17 Pro में MediaTek Dimensity 8550 चिपसेट हो सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और दो 50 मेगापिक्सल के कैमरा हो सकते हैं। Oppo Reno 17 Pro के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। 

हाल ही में Oppo Reno 17 की थाईलैंड के NBTC की वेबसाइट पर मॉडल नंबर - CPH2975 के साथ लिस्टिंग हुई है। Oppo Reno 16 में 6.32 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 का इस्तेमाल किया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS पर चलता है। Oppo Reno 16 में की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Oppo Reno 16 में 6,700 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
  2. iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
  3. Huawei Mate X8 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Portronics ने लॉन्च किया 100W आउटपुट वाला 20,000mAh पावर बैंक, लैपटॉप भी होगा चार्ज
  5. Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
  6. Oppo Pad 6 ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, मिलेगी 10,000mAh से बड़ी बैटरी!
  7. कैंसर की 137 दवाएं हुई सस्ती, Pharma Sahi Daam ऐप से जानें सही कीमत, खरीदने से पहले समझे
  8. कानों में ईयरिंग की तरह लगेंगे Xiaomi के नए ईयरबड्स, फुल चार्ज में चलेंगे 38 घंटे!
  9. BYD Denza D9 इलेक्ट्रिक MPV भारत में लॉन्च, 608Km रेंज और 9 एयरबैग्स से लैस, जानें कीमत
  10. सर्दियों के लिए खास Signify ने वाटर हीटर और रूम हीटर किए लॉन्च, कीमत ₹5999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »