खबर लिखे जाने तक माइक्रोसॉफ्ट की सर्विसेज शुरू नहीं हो पाई थीं।
माइक्रोसॉफ्ट आउटेज के कारण दुनियाभर में कई तरह की सर्विसेज बाधित हो रही हैं।
Microsoft में आई तकनीकी खराबी से दुनियाभर में कई तरह की सर्विसेज प्रभावित होने की खबरें आ रही हैं। ऐसी ही एक खबर जर्मनी से आई है जहां पर माइक्रोसॉफ्ट की खराबी के कारण रेल सर्विस भी लगभग ठप हो गई है। रेलवे अफसर टाइम टेबल जैसे अपडेट भी नहीं दे पा रहे हैं। कहा गया है कि Microsoft Outlook बहुत ही धीमा चल रहा है जिसके कारण सर्विसेज बुरी तरह से प्रभावित हो रही हैं। आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट
माइक्रोसॉफ्ट आउटेज के कारण दुनियाभर में कई तरह की सर्विसेज बाधित हो रही हैं। 12 नवंबर को आई खराबी 13 नवंबर को भी जारी है। यह खबर लिखे जाने तक माइक्रोसॉफ्ट की सर्विसेज शुरू नहीं हो पाई थीं। दुनियाभर में कई देशों में महत्वपूर्ण सर्विसेज पर इस आउटेज का असर रिपोर्ट किया जा रहा है। नोटबुकचेक की रिपोर्ट के अनुसार, जर्मनी में राष्ट्रीय रेल कंपनी ने सर्विसेज में बड़ी परेशानी की खबर दी है। घटना संख्या BZI_34678 में जिक्र करते हुए कंपनी ने कहा है कि Microsoft Outlook बहुत ही धीमा चल रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, रेल ऑपरेटर्स को माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर इंफ्रास्ट्रक्चर में समस्या का संदेह है। रुकावट संभवतः एक व्यापक आउटेज से जुड़ी बताई गई है। इसे माइक्रोसॉफ्ट ने माइक्रोसॉफ्ट 365 और माइक्रोसॉफ्ट के कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में सर्विस डिग्रेडेशन के रूप में बताया है। यहां डायवर्ट की गई सेवाओं के लिए टाइमटेबल भेजने में बहुत ही मुश्किल हो रही है। कंपनी ने कहा कि पूरे नेटवर्क पर चल रहे व्यापक निर्माण कार्यों के कारण यह समस्या और भी ज्यादा बड़ी हो गई है।
सर्विसेज में यह समस्या 12 नवंबर को शाम 7 बजे शुरू हुई थी। नोटिस में बताया गया है कि यह स्थिति दिन की शुरुआत तक बनी रहेगी। रात के समय रेलवे ट्रैफिक में ज्यादातर मालगाड़ियाँ होती हैं। बदले हुए टाइमटेबल का नोटिस भेज पाना बहुत मुश्किल है। यह कहानी सिर्फ जर्मनी ही नहीं, अन्य देशों में भी कुछ इसी तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं।
ABC के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया में Bluesky पर की गई एक पोस्ट से पता चलता है कि एक रेल ऑपरेटर को ईमेल भेजने में समस्या आ रही है। ऑपरेटर नेटवर्क पर ट्रेनों का परिचालन नहीं कर पा रहा है। कनाडा की वाया रेल ने भी ट्विटर पर समस्या की जानकारी दी है। ग्राहकों के साथ संचार बाधित हो गया है, जिसकी वजह से वे ट्रेनों की देरी के बारे में सूचना नहीं भेज पा रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट आउटेज को ठीक करने पर काम कर रही है। हालाँकि, कंपनी ने जिन सर्वरों को सफलतापूर्वक वापस ऑनलाइन किया था, वे बाद में फिर से फ्रीज हो गए।!
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Portronics ने लॉन्च किया 100W आउटपुट वाला 20,000mAh पावर बैंक, लैपटॉप भी होगा चार्ज
Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर